फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Flying and Security Department team took samples of food items

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग व सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

Fri, 20 Oct 2023 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
CM Flying and Security Department team took samples of food items
महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार को शहर की तीन दुकानों पर छापेमारी कर कुट्टु के आटे व मिठाई के सैंपल लिए। शहर में छापेमारी की सूचना के बाद मिष्ठान भंडार संचालकों में हड़कंप मच गया। त्योहारी सीजन पर मिलावट करने वालों के खिलाफ छापेमार अभियान के तहत किरयाणा व मिठाई की दुकानों पर जांच की गई। छापेमार कार्रवाई के दौरान गुप्तचर विभाग की टीम भी साथ रही।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम ने उप निरीक्षक सचिन कुमार व खाद्य सुरक्षा सुरक्षा विभाग की टीम की ओर से की जा रही छापेमारी की सूचना के बाद कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। वहीं गोदामों में भी ताले लगा दिए गए। वीरवार को दोपहर 12 बजे टीम ने शहर में प्रवेश किया। इस दौरान बालाजी चौक स्थित एक दुकान से रसगुल्ला व खोया के सैंपल लिए गए इसमें 200 किलोग्राम खोया व 120 किलोग्राम रसगुल्ला का स्टॉक पाया गया, जबकि आजाद चौक स्थित दुकान से 45 किलोग्राम कुट्टु का आटा मिला जिसका एक सैंपल लिया, यहां जांच में दुकान एफएसएसएआई लाइसेंस भी वैध पाया गया। सब्जी मंडी के नजदीक स्थित किरयाणा की दुकान पर 80 किलोग्राम कुट्टु का आटा पाया गया जिसका सैंपल लिया, दुकानदार कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी की देखरेख में पहुंची टीम ने पिछले दस दिनों में दूसरी बार छापा मारा। बुधवार को नांगल चौधरी से दही व पनीर के सैंपल लिए थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य सामग्री बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed