फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Directs Re-verification of Income in Ration Card Matter

Mahendragarh-Narnaul News: राशन कार्ड मामले में सीएम ने दिए पुनः आय सत्यापन के निर्देश

Fri, 10 Apr 2026 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
CM Directs Re-verification of Income in Ration Card Matter
फोटो 02 ​शिविर में आमजन की ​शिकायतें सुनते डीसी। विभाग
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविर में भाग लेते हुए विभिन्न जिलों के परिवादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। साथ ही समाधान शिविर के दौरान एक राशन कार्ड से जुड़े मामले में पुनः आय सत्यापन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शिविर में कुल 62 शिकायतें सामने आईं जिनमें अटेली क्षेत्र की ललिता की ओर से राशन कार्ड से संबंधित समस्या प्रमुख रही। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उपायुक्त को निर्देश दिए कि परिवार की आय का पुनः सत्यापन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवेदक निर्धारित आय सीमा के भीतर पात्र पाई जाती है, तो बिना देरी राशन कार्ड जारी किया जाए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक त्वरित और निष्पक्ष न्याय पहुंचाना है। वहीं, उपायुक्त ने भी अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed