{"_id":"6adce3f026e8a23a7602a078","slug":"cloudy-weather-sparks-concern-bags-of-pearl-millet-lie-in-the-open-at-the-market-yard-narnol-news-c-203-1-mgh1004-131286-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बादलवाही से बढ़ी चिंता, मंडी में खुले में पड़ा 30 हजार बैग बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बादलवाही से बढ़ी चिंता, मंडी में खुले में पड़ा 30 हजार बैग बाजरा
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- अनाज मंडी में खड़े बाजरे से भरे वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम में बादल छाने से अनाज मंडी में बाजरे की सुरक्षा को लेकर आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। मंडी में अभी भी बड़ी मात्रा में बाजरा खुले में पड़ा है और करीब 40 फीसदी उठान बाकी है। उठान की धीमी गति के कारण 30 हजार बैग बाजरा खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन मौसम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में आढ़ती बाजरे को सुरक्षित जगह रखने और ढेरों को तिरपाल से ढकने के इंतजाम कर रहे हैं, ताकि बारिश में फसल भीगने से बचे। मंडी में निजी खरीद होने के कारण आढ़ती बैगों का उठान करवा रहे हैं या उन्हें ढक रहे हैं। उम्मीद है कि उठान में तेजी आने से जमा बाजरा जल्द उठा लिया जाएगा। रविवार को करीब 20 फीसदी उठान होने की संभावना है।
शनिवार को मंडी में 320 किसानों का 7500 क्विंटल बाजरा आया, जिसमें से सात हजार क्विंटल की खरीद हुई। अब तक साढ़े तीन हजार किसानों से एक लाख सात हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। हालांकि पहले की तुलना में किसानों की भीड़ कम होने लगी है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार ने आढ़तियों से बैगों को तिरपाल से ढकने और उठान में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
आढ़ती मुकेश झुकिया ने कहा कि उठान तेज होने से जगह खाली होगी और राहत मिलेगी। किसान प्रवीण कौशिक के अनुसार रोटेशन से जल्दी नंबर आ रहा है।
अगले सप्ताह का रोटेशन जारी
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि खरीद को व्यवस्थित रखने के लिए अगले सप्ताह का रोटेशन जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार सोमवार को नांगल सिरोही, मुडायन, डुलाना और जांजडियावास के किसान बाजरा ला सकेंगे। 27 अक्तूबर को बवानिया, गुलावला, जाट और जाटवास, 28 अक्तूबर को खरकड़ा, सिसोठ, कोथल कलां और कोथल खुर्द, 29 अक्तूबर को पाली, पहाड़वास, राजावास और रिवासा तथा 30 अक्तूबर को सोहला, गडानियां, जोनावास और झुक के किसानों की बारी रहेगी। 31 अक्तूबर को वे किसान बेच सकेंगे जो तय शेड्यूल में नहीं बेच पाए।