{"_id":"64c80d2589ed7cab15012777","slug":"clerk-sitting-on-hunger-strike-will-get-relief-from-today-narnol-news-c-196-1-nnl1004-2674-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लिपिक भूख हड़ताल पर बैठे, आज से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लिपिक भूख हड़ताल पर बैठे, आज से मिलेगी राहत
Tue, 01 Aug 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले के सभी विभागों के लिपिक 27वें दिन भी लघु सचिवालय पार्क में धरने पर बैठे रहे। जिला प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि हड़ताल पर लिपिकों के माता-पिता व उनके बच्चे भी पहुंचकर समर्थन दे रहे हैं।
उन्हाेंने कहा कि यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी जब तक सरकार उनकी एकमात्र मांग 35400 पूर्ण नहीं कर देती है। मंच का संचालन करते हुए सुरेश राजपूत ने बताया कि धरना स्थल पर भूख हड़ताल पर बैठे हुए भी दस दिन हो गए हैं परंतु सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है। धरनास्थल पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सोमवार को भूख हड़ताल पर ललित कुमार, बिजेंद्र कुमार, राहुल, दीपक कुमार, रविंद्र कुमार रहे। धरनास्थल पर पूर्व विधायक बहादुर सिंह, पूर्व पार्षद राजेश मांदी, विनोद कुमार भील पूर्व पार्षद व प्रदीप कुमार एडवोकेट समर्थन देने पहुंचे।
आज से मिलेगी राहत
रजिस्ट्री को लेकर आज आम जनता को राहत मिलेगी। हालांकि पिछले सप्ताह से ही रजिस्ट्री का काम शुरू है लेकिन अब सरकार ने रजिस्ट्री में लिपिकों की भूमिका खत्म कर तहसीलदारों को शक्तियां दे दी हैं। ऐसे में मंगलवार से लोगों को रजिस्ट्री करवाने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएंगी।