फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Clerk and Home Guard jawan arrested while taking bribe

एसीबी की कार्रवाई:  रिश्वत लेते हुए क्लर्क और होमगार्ड का जवान गिरफ्तार, ड्यूटी लगाने के लिए लेते थे रिश्वत

Wed, 14 Jan 2026 10:53 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल/महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी नारनौल/महेंद्रगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Jan 2026 10:53 PM IST
सार

जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।

विज्ञापन
Clerk and Home Guard jawan arrested while taking bribe
रिश्वत मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

होमगार्ड कार्यालय नारनौल स्थित ट्रेनिंग सेंटर में तैनात क्लर्क राकेश और महेंद्रगढ़ सदर थाने में तैनात होमगार्ड सतीश को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते समय पकड़ा है। इससे पहले आरोपी शिकायतकर्ता से छह हजार रुपये की रकम ले चुका था।
विज्ञापन


एसीबी गुरुग्राम को इसकी शिकायत कुराहवटा गांव निवासी महेंद्रगढ़ थाने में तैनात होमगार्ड अशोक कुमार ने दी थी। अशोक ने शिकायत में बताया कि होमगार्डों की ड्यूटी हर तीन माह के बाद दोबारा लगाई जाती है। इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले सतीश और राकेश ने उससे छह हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पहले ही चार हजार रुपये आरोपी सतीश को दे चुका था जिसके बाद उससे बकाया दो हजार रुपये की मांग की जा रही थी। जानकारी के अनुसार मामले की एक रिकॉर्डिंग भी एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी गुरुग्राम की टीम ने शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि लेकर भेजा। जैसे ही आरोपी सतीश ने शिकायतकर्ता से दो हजार रुपये की रिश्वत ली तभी एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।

नेटवर्क खंगाल रही जांच एजेंसी

जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। फिलहाल एसीबी ने मामले की जांच का दायरा बढ़ाने के संकेत दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जानकारी सांझा की जाएगी।

430 होमगार्डों पर क्लर्क का प्रभाव

जानकारी के अनुसार, आरोपी क्लर्क का प्रभाव करीब 430 होमगार्ड जवानों पर था। वह हर तीन महीने में ड्यूटी लगाने के नाम पर प्रत्येक होमगार्ड जवान से लगभग 6 हजार रुपये की अवैध वसूली करता था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जो जवान पैसे नहीं देते था। उसकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती थी या फिर उसे दूरदराज क्षेत्रों में तैनात करने की धमकी दी जाती थी।

दोनों आरोपियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा। शिकायतकर्ता की ओर से सौंपी गई रिकॉर्डिंग को भी जांच में शामिल किया गया है। -वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर, एंटी करप्शन ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed