फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleanliness system in Satnali area is bad, no place to throw garbage

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बदहाल, कूड़ा फेंकने के लिए स्थान नहीं

Sat, 16 Nov 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system in Satnali area is bad, no place to throw garbage
सतनाली। सतनाली क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था से 22 हजार की आबादी परेशान है। ग्राम पंचायत की ओर से कूड़ा निस्तारण करना तो दूर डंपिंग यार्ड के लिए भी स्थान निर्धारित नहीं किया जा रहा है। दुकानदार व आम लोग भी घरों के आगे कूड़े के ढेर लगा देते हैं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्य बाजार और गलियों में दिनभर बेसहारा पशु इस कचरे में मुंह मारते हैं। साथ ही हवा के झोकों के साथ दिनभर यह कचरा फैलता है। ग्राम पंचायत द्वारा एक शेड लगाया है, लेकिन प्रतिदिन आठ टन निकलने वाले कूड़े के लिए पर्याप्त नहीं है। ग्राम पंचायत के पास कचरे के उठान से लेकर डालने तक कोई व्यवस्था नहीं है। कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से क्षेत्र के चारों तरफ गंदगी फैली रहती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत क्षेत्र में करीब 3500 घर, 20 वार्ड व 22 हजार की आबादी है। इस आबादी का कचरा उठाने के लिए ग्राम पंचायत के पास महज पांच कर्मचारियों की ही नियुक्त है। सफाई कर्मचारी भी प्रतिदिन निकलने वाले इस कचरे को आसपास के क्षेत्र में डाल देते हैं। ऐसे में लुहारू चौक, मुख्य रास्ते, महेंद्रगढ़ रोड, सतनाली से नांवां-डिगरोता रोड पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। हालांकि ग्राम पंचायत की ओर से सतनाली क्षेत्र के सामुदायिक भवन के पास 40 गुणा 40 फीट में कूड़ा डंपिंग यार्ड बनाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ग्राम पंचायत डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर लगा दिया है। कूड़ा शेड छोटा होने की वजह से समस्या उत्पन्न हुई है। अब जल्द ही कूड़ा डालने के लिए डंपिंग यार्ड की जगह निर्धारित की जाएगी। कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द ही योजना बनाकर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।- मनीषा गोठवाल, सरपंच सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed