फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleanliness campaign will run in Modashram

Mahendragarh-Narnaul News: मोदाश्रम में चलेगा स्वच्छता अभियान

Sun, 17 Mar 2024 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaign will run in Modashram
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर एमआर लांबा और उप-प्राचार्य प्रो. डॉ. लक्ष्मी नारायण ने शिविरार्थियों को हरी झंडी दिखाकर मोदाश्रम के लिए रवाना किया। इस दौरान प्राचार्य मेजर एमआर लांबा ने स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि समुदाय की सेवा के साथ ही व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण होता है। निस्वार्थ एवं निष्काम समुदाय सेवा ही राष्ट्रीय सेवा योजना का अंतिम लक्ष्य है।
विज्ञापन

उप-प्राचार्य प्रो. डॉ. लक्ष्मी नारायण ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कैसे राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका निर्वाह कर सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि उन्हें इस सात दिवसीय विशेष शिविर में जो भी कार्य दिए जाएं वह उसे पूरे मन से करें और अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। सात दिवसीय विशेष शिविर में आपके व्यक्तित्व का विकास होगा और आप अच्छे समाजसेवी के रूप में बनकर उभरेंगे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोमवीर सिवाच ने बच्चों को एनएसएस के महत्व के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पविता यादव ने बताया कि ऐसे शिविर के आयोजन से बच्चों में आपसी भाईचारे और राष्ट्र सेवा की भावना जागृत होती है। शिविर को आयोजित करने का उद्देश्य तभी प्राप्त होगा जब सभी विद्यार्थी सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed