फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleaning workers demonstrated for their demands

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers demonstrated for their demands
फोटो 12अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए।संवाद
मंडी अटेली। पुरानी नगर पालिका कार्यालय के सामने मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की मांग थी कि उनका एक जगह से दूसरी जगह स्थानांतरण न किया जाए। ऑनलाइन हाजिरी बंद की जाए और जो बकाया एरियर की राशि हरियाणा के सभी जिलों में दे दी गई है, लेकिन जिला महेंद्रगढ़ में अभी तक बकाया एरियर नहीं दिया गया है। उसको तुरंत दिया जाए।

सफाई कर्मचारी प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार हरियाणा सरकार के समक्ष यह मांग रखी है। इसके बावजूद भी समाधान अगर जल्द से जल्द नहीं होता है तो नई कार्य योजना बनाकर हड़ताल करेंगे। उनकी मांगों को सरकार तुरंत पूरी करें। इस मौके पर महिला प्रधान गीता, रामकिशन, मुकेश, प्रवीन, धर्मवीर, लक्ष्मी, निर्मला, सोमा आदि कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed