{"_id":"693f21061f276514cf018f3d","slug":"cleaning-of-holiwal-johad-begins-bringing-relief-to-the-people-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122451-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: होलीवाला जोहड़ की सफाई शुरू, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: होलीवाला जोहड़ की सफाई शुरू, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
फोटो संख्या:81-कनीना में होलीवाला जोहड़ की सफाई करते कर्मचारी--स्रोत- स्वयं
कनीना। कनीना के वार्ड नंबर एक में स्थित होलीवाला जोहड़ की दुर्दशा को लेकर जोहड़ की सफाई शुरू हो गई है। रविवार से मौके पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पार्षद दीपक चौधरी, नरेंद्र फौजी ने बताया कि कुछ दिन पहले जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह कनीना में विकास कार्यों के निरीक्षण के लिए आए थे। इस दौरान लोगों ने होलीवाला जोहड़ की खराब स्थिति और आसपास फैली गंदगी के बारे में अवगत कराया गया था। इसके साथ ही जोहड़ के पास स्थित सड़क की बदहाली का मुद्दा भी उठाया गया था।
उन्होंने बताया कि जिला नगर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिणामस्वरूप आज से जोहड़ की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही जोहड़ की पूरी तरह सफाई कर दी जाएगी, जिससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
बता दें कि होलीवाला जोहड़ में लंबे समय से गंदगी जमा होने के कारण आसपास के लोगों का रहना मुश्किल हो गया था। गंदा पानी सड़कों पर फैलने से आवागमन बाधित हो रहा था और बदबू से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।