{"_id":"672e5b0f70742d2fc00775b4","slug":"clash-between-shopkeepers-and-team-that-went-to-remove-encroachment-narnol-news-c-203-1-sroh1012-113172-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाने गई टीम और दुकानदारों में खींचतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाने गई टीम और दुकानदारों में खींचतान
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी चलाया गया। शुक्रवार को जब टीम अतिक्रमण हटाने के लिए दोपहर बाद परशुराम चौक के पास पहुंची तो दुकानदारों व टीम के बीच सामान उठाने को लेकर खूब कहासुनी हुई। टीम द्वारा दुकानों के सामने से बैंच, फ्लैक्स व अन्य प्रकार के सामान को जब्त किया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि शहरवासी अतिक्रमण हटाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के बावजूद फिर से सामान को बाहर रख रहे हैं।
अभियान के तहत सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, भगवान परशुराम मार्ग, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट तक अतिक्रमण हटाया गया। टीम में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि दुकानदारों की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा है बल्कि दुकानदार गाली-गलौज पर उतारू हो रहे हैं।
नगर पालिका की टीम जब अभियान के तहत भगवान परशुराम चौक पर पहुंची तो दुकान के बाहर लगे फ्लैक्स को उठाते समय दुकानदार व नपा कर्मचारियों के बीच खूब कहासुनी हुई जो गाली-गलौच तक पहुंच गई। नपा टीम दो ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जहां भी पहुंची उससे पहले ही रेहड़ी वाले वहां से गायब हो गए। वहीं दुकानदारों ने भी अपने सामान को समेटकर दुकानों के अंदर रख लिया। नगर पालिका की टीम जैसे ही आगे बढ़ी दुकानदारों ने पीछे से फिर दुकानों के बाहर सामान लगा लिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन
दुकानदार तय सीमा पर अपने सामान को रखें जिससे शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति न हो। यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा दुकानदारों का इसमें सहयोग करें। शहर की सड़कों पर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर की सुंदरता व आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान जारी रहेगा।
-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़