फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Clash between councilors and officials in house meeting

Mahendragarh-Narnaul News: हाउस बैठक में पार्षदों व अधिकारियों में नोकझोंक

Thu, 01 Feb 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Clash between councilors and officials in house meeting
नारनौल। नारनौल नगर परिषद(नप) की हाउस बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों व पार्षदों के बीच नोकझोंक देखने को मिली। कुछ पार्षदों ने यहां तक कह दिया शहर गंदा नहीं है, शहर को कर्मचारियों ने गंदा कर दिया है। वहीं बजट बैठक का पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की।
विज्ञापन

बैठक में पार्षदों द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था व अन्य सुविधाओं की ओर अधिकारियों का ध्यान दिलाया। बैठक में चितवन वाटिका की दुर्दशा पर पार्षदों ने मुद्दा उठाया तो नप अधिकारियों ने कहा कि चितवन वाटिका में पार्क बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही वहां चितवन वाटिका में पार्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को बुलाई गई बैठक के लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया था, लेकिन 12 बजे तक बैठक का कोरम पूरा हुआ। प्रधान सहित कुल 23 पार्षद बैठक में पहुंचे और 9 अनुपस्थित रहे। साधारण बैठक के बाद बजट की बैठक भी होनी थी, लेकिन बैठक की शुरुआत में ही नगर पार्षद सुशीला सैनी ने कहा कि बजट की बैठक से पहले आम बैठक पर चर्चा की जाए। उसके बाद बैठक में उपरोक्त मुद्दे उठाए जाए। लेकिन पार्षदों की संख्या कम होने से बजट पर बैठक नहीं हो सकी। इस बारे में नगर परिषद के ईओ दीपक गोयल ने बताया कि अब बजट बैठक एफसीसी की बैठक के बाद करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed