{"_id":"64ac5ad2568404713d0d4159","slug":"claims-washed-away-in-the-first-heavy-monsoon-rains-narnol-news-c-196-1-sroh1013-1930-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मानसून की पहली जोरदार बारिश में बह गए दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मानसून की पहली जोरदार बारिश में बह गए दावे
Tue, 11 Jul 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में सोमवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश देखने को मिली। जोरदार बारिश के चलते पूरे शहर में जलभराव हो गया। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष रूप से विद्यार्थियों को परेशानी हुई क्योंकि शहरी क्षेत्र में अत्यधिक जलभराव होने से निजी स्कूलों की बसे फंस गई। इस समय बरसात हुई उस समय स्कूलों की छुट्टी का समय था। अधिकतर स्कूलों से बसें गंतव्य को रवाना हुई, लेकिन तेज बारिश के कारण रास्तों में पानी में फंस गई। स्कूलों के विद्यार्थियों को बरसाती पानी से ही अपने घर तक पहुंचना पड़ा। बारिश के बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब एक बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसने कुछ देर बाद जोरदार बारिश का रूप धारण कर लिया। करीब एक घंटे हुई जोरदार बारिश ने प्रशासन के शहर में पानी निकासी के दावों की पोल खोल कर दी क्योंकि बारिश के बाद पूरे शहर में जलभराव की स्थिति बन गई। वहीं पार्क गली, सैन चौक, जमालुपर, विश्राम गृह व पुस्तक गली, मोहिनी गली व नगर परिषद के सामने नदी की तरह पानी बहता हुआ दिखाई दिया जबकि पार्क गली, बस अड्डे के सामने, महावीर मार्ग और माणक चौक की दुकानों में भी पानी घुस गया। जबरदस्त बारिश से जहां आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा तो बच्चों व युवाओं ने बारिश का जमकर लुफ्त उठाया।
हर जगह भरा पानी
शहर में करीब एक घंटे हुई जोरदार बारिश ने नगर परिषद प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी। बारिश के चलते शहर के सभी छाेटे-बड़े नालों के ऊपर से पानी बहता हुआ दिखाई दिया तो शहर के गली व मोहल्लों में भारी मात्रा में जलभराव हो गया। शहर में मुख्य रूप से मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पार्क गली, विश्राम गृह के सामने, मोहिनी गली, नगर परिषद के सामने, टीबी अस्पताल के पास, मोहल्ला रावका, चांदुवाड़ा, संघीवाड़ा, छोटा-बड़ा तालाब के पास, नेताजी सुभाष पार्क गली, स्टेडियम के पास, सलामपुरा, पुस्तक गली, किलारोड आदि अनेक स्थानों पर जलभराव की समस्या बनती है।
विज्ञापन
बारिश के चलते समय पर घर नहीं पहुंच सके बच्चे
मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी करने के बाद सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्त काे अपने-अपने क्षेत्र में बारिश के अनुसार स्कूलों का अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए थे। मगर जिला महेंद्रगढ़ में जिला उपायुक्त द्वारा आदेश जारी नहीं किए गए थे। जिसके चलते सोमवार को स्कूलों के अवकाश के समय झमाझम बारिश शुरू होने के चलते स्कूल संचालकों ने देरी से छुट्टी की। वहीं शहर के साथ अंडरपासों में अधिक मात्रा में जलभराव होने से बसों को निकलने में काफी दिक्कत हुई। इसके चलते विद्यार्थी समय पर अपने घर नहीं पहुंच सके।
15 जुलाई से दोबारा सक्रिय होगा मानसून
सोमवार को क्षेत्र में झमाझम बारिश देखने को मिली। जिसके तहत नांगल चौधरी में 40 मिलीमीटर, नारनौल में 60, मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में 50 मिलीमीटर, कनीना में 60 मिलीमीटर, अटेली में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल का रात्रि तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतर मानसून गतिविधियां उत्तरी और पूर्वी हिस्सों पर देखने को मिलेगी। उसके बाद दो तीन दिनों तक मानसून गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी, परंतु 15 जुलाई से एक बार फिर से सक्रिय मानसून गतिविधियों का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना बन रही है।
चेयरपर्सन ने किया शहर के जलभराव वाले स्थानों का दौरा
नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने लंबी बारिश के बाद तुरंत प्रभाव से अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य जल भराव स्थानों का मौका देखा और तुरंत प्रभाव से पंप सेट रखवा कर जल निकासी के दिशा निर्देश दिए। इसी मौके पर सचिव अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता विकास शर्मा, सफाई शाखा सुपरवाइजर संजीव कुमार, वार्ड पार्षद सुलतान सिंह, अमर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुमेर कांडा उपस्थित रहे।