फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Claims and objections regarding the draft electoral roll can be filed until August 31.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रारूप मतदाता सूची पर 31 अगस्त तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

Tue, 04 Aug 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Claims and objections regarding the draft electoral roll can be filed until August 31.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजलि ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें पार्टियों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी गईं। बताया गया कि नागरिक 31 अगस्त तक सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
उपायुक्त ने अभियान को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग मांगा। उन्होंने बताया कि जिले में 31 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। यह मतदाता सूची आम जनता के लिए पूरी तरह सुलभ रखी गई है।
विज्ञापन

कोई भी नागरिक संबंधित निर्वाचन पंजीयन अधिकारी, एसडीएम , बूथ लेवल अधिकारियों या बीडीपीओ कार्यालय में सूची देख सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है।
व्यक्तिगत प्रति प्राप्त करने के लिए 2 रुपये प्रति पेज का शुल्क लगेगा। नया नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 और संशोधन के लिए फॉर्म-8 जमा किया जा सकता है।
31 अगस्त तक प्राप्त होने वाले सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इस अवसर पर एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम महेंद्रगढ़ योगेश सैनी, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह तथा एसडीएम कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह और तहसीलदार चुनाव सुरेंद्र सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed