{"_id":"6797a302101cbf69540efe81","slug":"claim-car-parked-in-narnaul-challan-issued-in-delhi-narnol-news-c-196-1-nnl1004-120716-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दावा-नारनौल में खड़ी कार, दिल्ली में कट गया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दावा-नारनौल में खड़ी कार, दिल्ली में कट गया चालान
Tue, 28 Jan 2025 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Jan 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-32गाड़ी के चालान की काॅपी।
नारनौल।
शहर के एक व्यक्ति की गाड़ी का चालान दिल्ली में कट गया। चालान दिल्ली यातायात पुलिस ने किया है। साथ ही चालान में गाड़ी क्रेन से उठाना भी बताया गया है, जबकि गाड़ी चालक का कहना है कि उस दौरान वह दिल्ली गया ही नहीं है। गाड़ी मालिक ने अब पुलिस में शिकायत दी है।
मोहल्ला कैलाश नगर निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि उसके पास एक टाटा पंच कार है। इसका नंबर एचआर 35 वी 1785 है। गाड़ी उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी के नाम है। उसने बताया कि जब से गाड़ी ली है, वह दिल्ली ही नहीं गया है। रविवार को वह इंटरनेट पर अपनी गाड़ी के नंबर डालकर स्टेटस चेक कर रहा था, तब उसे गत वर्ष अप्रैल में दिल्ली में चालान होने के बारे में पता चला। गाड़ी उसके अलावा कोई भी नहीं चलाता है। इस दौरान उसे पता चला कि जो दिल्ली पुलिस ने चालान किया है, उसमें गाड़ी का चालक दीपक यादव दिखाया है। जिसका राजस्थान का लाइसेंस है। दिल्ली पुलिस यह चालान कोर्ट में भी पेश कर चुकी है। नितिन ने आरोपी दीपक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।