फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Civil hospital gets second C-arm machine, number of operations will double

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल को मिली दूसरी सी-आर्म मशीन, ऑपरेशन की संख्या होगी दोगुनी

Fri, 27 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 27 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital gets second C-arm machine, number of operations will double
फोटो नंबर-26नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंची सीआरएम मशीन के साथ डॉ. केके यादव। संवाद - फोटो : स्रोत : परिजन
नारनौल। अब हड्डी और घुटनों के ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल को दूसरी सी-आर्म मशीन मिल गई है।
विज्ञापन

अभी एक माह में करीब 20 ऑपरेशन होते हैं। वहीं दूसरी मशीन शुरू होने से ऑपरेशन की संख्या भी दोगुनी होने की संभावना है। सी-आर्म मशीन आने से ट्राॅमा सेंटर में आपातकालीन सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। नागरिक अस्पताल के उच्चाधिकारियों की मानें तो रजिस्ट्रेशन सहित अन्य कार्य पूरे होने के बाद करीब दस दिन बाद नई सी-आर्म से भी ऑपरेशन होने शुरू हो जाएंगे।
आपरेशन के लिए मरीजों को भारी भरकम रकम निजी अस्पतालों में नहीं देनी पड़ेगी। बता दें कि इन दिनों नागरिक अस्पताल में जोड़ों व घुटनों में दर्द के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वहीं ओपीडी भी प्रतिदिन करीब दो सौ रहती है। जिले में अभी नागरिक अस्पताल में ही सी-आर्म मशीन उपलब्ध है। इसकी वजह से जिलेभर के लोगों के अलावा पड़ोसी राज्य के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में दूसरी मशीन आने से मरीजों का समय पर ऑपरेशन हो सकेगा। इंजतार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि नागरिक अस्पताल में आधुनिक मशीन आने से मरीजों को हड्डी संबंधित ऑपरेशन के लिए रोहतक, गुरुग्राम, जयपुर जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ता था। ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में सस्ती दर पर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इंसे
रॉड डालने के काम आती है सी-आर्म मशीन

सी-आर्म मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम में आती है। यह मशीन 15 से 20 लाख रुपये की आती है। इस मशीन के जरिये डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर देख पाते हैं। इसके जरिये छोटे से लेकर बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है। इसके अलावा रॉड डालने और जोड़ों के पास टूटी हड्डी को जोड़ने के काम आती है। इससे यह पता चल जाता है कि कौन सा स्क्रू, रॉड कहां डालना है। इस मशीन के बिना ऑपरेशन करना असंभव होता है।




वर्जन:

नागरिक अस्पताल में अभी 20 से अधिक सी-आर्म मशीन की मदद से ऑपरेशन प्रतिमाह किए जा रहे हैं। अब दूसरी मशीन आने से ऑपरेशन की संख्या भी दोगुनी हो जाएगी। वहीं आपातकालीन सुविधा घायल व्यक्तियों को तुरंत मिल सकेगी।-कृष्ण कुमार यादव, हड्डी रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल नारनौल।



वर्जन:

नागरिक अस्पताल को एक ओर सी-आर्म मशीन मिल गई है। जिसे आगामी दस दिन में कागजी कार्रवाई कर शुरू कर दिया जाएगा। इस मशीन के आने से सुविधाओं में इजाफा होगा।
डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed