फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,problam,polution,smog

स्मॉग ः अवकाश के आदेशों को कई निजी स्कूल संचालकों ने नहीं माना

Tue, 05 Nov 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic,problam,polution,smog
स्कूल जाते हुए बच्चे - फोटो : Narnol
स्मॉग के कारण सभी स्कूलों में दो दिन के लिए अवकाश घोषित किए गए थे। सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए कई स्कूल सोमवार को भी खुले रहे। बच्चे रोजाना की तरह से ही स्कूल गए। इस बारे में कुछ अभिभावकों ने जिला प्रशासन को भी शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

डीसी के आदेश अनुसार सोमवार व मंगलवार को स्कूलों में अवकाश घोषित हैं। अत्यधिक स्मॉग के कारण यह अवकाश घोषित किए गए हैं। सोमवार को कुछ स्कूल संचालकों ने अवकाश नहीं किया गया। पांच निजी स्कूलों के बच्चे स्कूूल जाते दिखे। सामान्य दिनों की तरह से बच्चे बसों के जरिए स्कूल पहुंचे। बड़े निजी स्कूलों ने अवकाश घोषित किए थे। सभी सरकारी स्कूलों में भी अवकाश रहा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने निजी स्कूलों पर कोई कार्रवाई नहीं की। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी कौशिक ने कहा कि सोमवार को दो जरूरी बैठक बुलाई थी। कुछ स्कूल खुले होने की शिकायत आई थी। मंगलवार को स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

सतनाली में खुले रहे स्कूल
सतनाली मंडी। कस्बे व क्षेत्र में कुछ को छोड़कर अधिकांश निजी स्कूलों में कक्षाएं चलीं। आदेशों को धता बताते हुए पहले दिन सोमवार को कस्बे व क्षेत्र में अधिकांश निजी स्कूल खुले रहे। कुछ निजी स्कूलों ने मंगलवार को अवकाश की सूचना अभिभावकों को भेजी है। क्षेत्र में सोमवार को भी दिनभर आसमान में स्मॉग छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थमा के मरीजों को हो रही ज्यादा दिक्कत...
कनीना। स्मॉग के कारण बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर अस्थमा में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी, निजी अस्पतालों में मरीजों की कतारें लग रही हैं। सांस के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। कूड़े- कचरे को जलाने एवं पराली जलाने के कारण वायुमंडल में बढ़ते जा रहे प्रदूषण को लेकर उपायुक्त जगदीश शर्मा के आदेश पर सरकारी स्कूल बंद रहे। कुछ निजी स्कूलों में प्रतिदिन की भांति कक्षाएं लगी। स्मॉग के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। कनीना में नपा कर्मियों ने कचरा जलाने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। नपा चेयरमैन सतीश जेलदार ने कहा कि कचरा, प्लास्टिक को आग लगाने पर थाने में प्राथमिकी तक भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed