{"_id":"5d49d1048ebc3e6d1323b26b","slug":"civic-civic-issuse-civic-issuse-civic-problem-narnol-news-rtk5101210108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने खत्म की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अधिकारियों के आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने खत्म की हड़ताल
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद ऑटो चालकों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी। ऑटो चालकों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बीकानेर में रेलवे अधिकारियों से मिलने के बाद मंगलवार को महेंद्रगढ़ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने रेलवे अधिकारियों की ओर से दिए गए भरोसे की जानकारी दी, जिसके बाद हड़ताल को खत्म कर दिया।
रेलवे स्टेशन ऑटो चालक प्रधान अजीत बुडीन ने बताया कि सोमवार को उनके नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल बीकानेर में रेलवे अधिकारियों से मिला। अधिकारियों के सामने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटो स्टैंड की जगह तय करने की मांग की। ऑटो खड़ा करने के लिए स्थायी रूप से जगह देने के बारे में लिखित आदेश मांगे। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 15 से 20 दिन में रेलवे अधिकारी महेंद्रगढ़ आएंगे। मौके पर ही स्टेशन एरिया में ऑटो चालकों की जगह चिह्नित की जाएगी, जिसके बाद उनकी समस्या का निदान हो जाएगा।
अधिकारियों की ओर से मिले इस आश्वासन को मंगलवार को ऑटो चालकों के सामने रखा गया। जिस पर सभी चालकों ने फैसला लिया कि हड़ताल को खत्म किया जाए। रोशनलाल, सुरेश, विकास, विरेंद्र, दलीप सिंह, सुनील, संजय, प्रमोद, कृष्ण, संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। बता दें एक अगस्त को ऑटो चालक रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर से सवारी भर रहे थे। इस बीच रेलवे पुुलिस फोर्स ने उनको परिसर से बाहर निकाल दिया था। जिसके बाद ऑटो चालक हड़ताल पर चले गए थे।