फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City people! Walk slowly...there are big potholes in this road.

Mahendragarh-Narnaul News: शहरवालो ! जरा धीरे चलना... बड़े-बड़े गड्ढे हैं इस राह में

Tue, 20 Aug 2024 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 20 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
City people! Walk slowly...there are big potholes in this road.
महेंद्रगढ़। पिछले 15 दिनों से हो रही बारिश के कारण शहर की बदहाल मुख्य सड़कों के गड्ढे उभर आए हैं। शहरवासी पिछले 10 सालों से शहर की मुख्य सड़कों के निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। अब आचार संहिता के कारण शहरवासियों को दो माह का ओर इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका (नपा) की ओर से शहर की मुख्य सड़कें 11 हट्टा बाजार, रेलवे रोड, ब्रह्मचारी रोड, डुलाना रोड, बालाजी चौक पर सड़क निर्माण को लेकर प्रस्ताव पास किए जा चुके हैं। अभी तक इसको धरातल पर उतारने की बजाए पैचवर्क का नाम देकर गड्ढों में रोड़े डालकर भरवाए गए थे, लेकिन बारिश के कारण इन गड्ढों ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

जून 2021 में नपा का गत कार्यकाल पूरा होने के बाद जुलाई 2022 तक एक वर्ष नपा का चार्ज प्रशासन के पास रहा था। उसी दौरान भी कोई विकास कार्य नहीं हो पाए थे। पिछले छह सालों के दौरान अधिकांश सड़क मार्ग बदहाल हो गई हैं। मुख्य बाजारों में जगह-जगह सड़कों की बदहाली के गड्ढों में आए दिन हादसे हो रहे हैं। उसके बाद वर्ष 2022 में नपा की नई सरकार बनी। वहीं इस बार नपा हाउस दो वर्षों में 10 से अधिक बैठकों में 50 से अधिक प्रस्ताव पास कर चुका है, जिसमें 20 से अधिक सड़क निर्माण के प्रस्ताव शामिल है। इन प्रस्ताव कार्याें को लेकर कभी अधिकारी रुचि नहीं दिखा रहे तो कभी अधिकारियों के रिक्त पद बाधा बने रहते थे। जब जिम्मेदार पदों पर नियुक्ति हुई तो आचार संहिता लग गई। आचार संहिता के कारण शहरवासियों को दो माह का और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सड़कों की मरम्मत व नव निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अब आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद सभी सड़कों का टेंडर लगाकर निर्माण व मरम्मत कराई जाएगी। तब तक शहर की मुख्य सड़कों को गड्ढों पर पैचवर्क करा भरा जाएगा ताकि लोगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed