{"_id":"61b397d2244098224207e378","slug":"city-council-challaned-17-shopkeepers-for-encroachment-narnol-news-rtk6323566104","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने अतिक्रमण करने पर 17 दुकानदारों के चालान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने अतिक्रमण करने पर 17 दुकानदारों के चालान किए
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने पर दुकानदार का चालान करता नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Narnol
Link Copied
नगर परिषद ने शुक्रवार को महावीर चौक से हीरो होंडा चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने निर्धारित सीमा से बाहर सामान लगाने वाले 17 दुकानदारों के चालान किए। वहीं उन्हें भविष्य में निर्धारित सीमा के अंदर ही अपना सामान लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बता दें कि नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता के निर्देशानुसार अतिक्रमण के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जोकि प्रतिदिन शहर के बाजारों में जाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य करती है। वहीं दुकान के बाहर सामने रखने वाले दुकानदारों के चालान भी करती है। इसी कड़ी में शुक्रवार को सायं करीब 4 बजे नगर परिषद की उक्त टीम ने महावीर चौक से हीरो होंडा चौक तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम ने 17 दुकानदारों के अतिक्रमण के चालान किए। साथ ही सभी दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को मुख्य सड़क से नीचे अपनी रेहड़ी लगाने व दुकानदारों को अपनी दुकानों से बाहर सामान न लगाने की हिदायत दी। टीम कर्मचारियों ने कहा कि अगर दोबारा से वे अपनी दुकानों के बाहर सामान लगाते है तो उनका चालान किया जाएगा। वहीं उनका सामान भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।