फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City Council Chairperson Kamlesh Saini and councilors took oath of integrity

नवनिर्वाचित चेयरपर्सन कमलेश सैनी तथा सदस्यों ने ली पद की सत्यनिष्ठा की शपथ

Sun, 17 Jul 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
City Council Chairperson Kamlesh Saini and councilors took oath of integrity
फोटो नंबर 02---शपथ ग्रहण समारोह के बाद नवचिर्वाचित महिला पार्षद बुक्का भेंट कर उपमुख्यमंत्री दुष्? - फोटो : Narnol
नारनौल। लघु सचिवालय के पास स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद नारनौल की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन कमलेश सैनी और अन्य 30 पार्षदों ने पद और गोपनीयता तथा सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस दौरान वार्ड संख्या 16 से निर्वाचित पार्षद निर्मला के निधन पर दो मिनट मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने वाले पार्षदों में 10 महिला पार्षद शामिल रहीं। इस दौरान नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि वह नारनौल की जनता की आभारी हैं जिन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा करेंगी। चेयरपर्सन ने सरकार की ओर से मिलने वाले अपने मानदेय को गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने वार्ड नंबर 16 की निर्वाचित पार्षद निर्मला के निधन पर उनकी बेटी की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। बिना भेदभाव के विकास कार्य होंगे। बिना पर्ची- खर्ची के जनता के काम किए जाएंगे। शहर की जनता एवं पार्षदों के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। वे जब चाहे किसी कार्य को लेकर आ सकते हैं। कहा कि शहर के सुंदरीकरण, पार्क और सड़कों पर मुख्य फोकस रखा जाएगा। एसडीएम मनोज कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इन पार्षदों ने ली शपथ
शपथ ग्रहण समारोह में वार्ड नं. 01 के पार्षद संजय सैनी, 2 से प्रीति, 3 से अतर सिंह, 4 से मोहन लाल, 5 से संजय यादव, 6 से सुल्तान, 7 से आशा, 8 से योगेश, 9 से ऋतु, 10 से मोहित, 11 से प्रेमलता, 12 से सिकंदर सैनी, 13 से शुभांता, 14 से राजेंद्र, 15 से देवेंद्र, 17 से मनोज, 18 से रेखा, 19 से रजनी, 20 से नितिन, 21 से संदीप जैन, 22 से अमर सिंह, 23 से सुशीला, 24 से अंजना अग्रवाल, 25 से अजय सिंघल, 26 से काशीराम, 27 से रवींद्र भाखर, 28 से सोनम यादव, 29 से नीलम, 30 से मुकेश, 31 से पार्षद कपिल ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed