{"_id":"675a8219920d62dce80b0f1e","slug":"city-colored-in-colors-of-geeta-grand-procession-taken-out-narnol-news-c-196-1-mgh1001-119096-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गीता के रंग में रंगा शहर, निकाली भव्य शोभायात्राा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गीता के रंग में रंगा शहर, निकाली भव्य शोभायात्राा
विज्ञापन
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत बुधवार को चामुंडा देवी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा आईटीआई मैदान में पहुंची। इस दौरान पूरा शहर श्रीमद्भागवत गीता के रंग में रंगा नजर आया। सूचना, लोक संपर्क, भाषा विभाग व जिला प्रशासन की ओर से जिओ गीता परिवार के सहयोग से निकाली शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
गीता महोत्सव के समापन अवसर पर शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा मनोहारी झांकियां निकाली गईं। ये झांकियां श्रद्धालुओं व धर्म प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। सफेद घोड़ों वाली बग्गी पर स्थापित गीता का बाजार में आगमन हुआ तो नागरिकों ने श्रद्धा से नमन किया।
इससे पहले चामुंडा देवी मंदिर में सुबह 11 बजे हवन यज्ञ व गीता पूजन हुआ। इस दौरान गीता के प्रथम श्लोक, मध्यम श्लोक और अंतिम श्लोक का पाठन किया गया।
जिला स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन राजकीय कन्या विद्यालय में करवाया गया। इसमें गीता से संबंधित अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने भाग लिया। राव नेतराम पब्लिक स्कूल सलीमपुर के विद्यार्थियों का उत्कर्ष प्रदर्शन रहा। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य अनिता देवी ने जीत की बधाई देते हुए बताया कि सीनियर वर्ग प्रश्नोतरी में द्वितीय, श्लोक उच्चारण में जिज्ञासा, भाषण में राधिका, संवाद में सांत्वना पुरस्कार व जूनियर वर्ग प्रश्नोतरी में प्रथम, संवाद में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर अपनी जगह बनाई। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।