फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Citizens ran to spread the mantra of fitness with the mantra of unity

Mahendragarh-Narnaul News: एकता के मंत्र के साथ फिटनेस का मंत्र फैलाने के लिए दौड़े शहरवासी

Sat, 02 Nov 2024 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Citizens ran to spread the mantra of fitness with the mantra of unity
फोटो नंबर-13रन फॉर यूनिटी के विजेताओं को सम्मानित करते नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव व महें
नारनौल।
विज्ञापन


भारत के पहले गृहमंत्री तथा महान स्वतंत्रता सेनानी लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में आईटीआई मैदान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया
। इस दौरान देश की एकता के मंत्र के साथ-साथ फिटनेस के मंत्र को फैलाने के लिए हजारों नागरिकों ने एक साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा भी मौजूद थे। इस अवसर पर सभी ने एकता की शपथ ली।
विज्ञापन


सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खास दिन है। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और दिवाली दोनों पर्व एक साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह देश सरदार बल्लभभाई पटेल के योगदान को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने इस देश को एकता के सूत्र में पिरोया।
महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि आजादी के बाद सरदार पटेल ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए इस देश की रचना की। देश की एकता व अखंडता के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत, एक भारत, संगठित भारत की कल्पना को साकार किया। सुभाष स्टेडियम में पहुंचने पर एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह तथा नगराधीश मंजीत कुमार ने मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, बीजेपी के जिला प्रधान दयाराम यादव, जेपी सैनी, सरिता जांगिड़ तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। मंच संचालन पंकज गौड़ ने किया।



खिलाड़ियों के साथ दौड़े विधायक कंवर सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक


जिला स्तर पर नारनौल आईटीआई मैदान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम तक हुई रन फाॅर यूनिटी में महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने भी दौड़ लगाई। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के साथ-साथ विधायक कंवर सिंह यादव ने आईटीआई मैदान से स्टेडियम तक लगभग 4-5 किलोमीटर लंबे इस रूट पर समापन तक अपनी गाड़ी को छोड़कर खिलाड़ियों के साथ दौड़ लगाई। समापन तक विधायक को दौड़ता देख खिलाड़ियों में भी जोश बना रहा।



रन फॉर यूनिटी के विजेताओं को किया सम्मानित

जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक ओम प्रकाश यादव तथा महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। लड़कियों में भांडोर नीची की किरण तथा बलाइचा की मेघा संयुक्त रूप से प्रथम रही। दूसरे स्थान पर महेंद्रगढ़ की प्रांजल तथा हिमांशी तीसरे स्थान पर रही लड़कों में प्रथम स्थान पर केशव नगर (नारनौल) के रितिक, दूसरे स्थान पर नितिन तथा तीसरे स्थान पर अमित सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed