{"_id":"6373de5503d1451d4176c3ba","slug":"citizens-put-55-problems-before-the-deputy-commissioner-narnol-news-rtk663559111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं 55 समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष रखीं 55 समस्याएं
विज्ञापन
लघु सचिवालय में लोगों की समस्या सुनते उपायुक्त डॉ. जेके आभीर। -संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। उपायुक्त जय कृष्ण आभीर ने कहा कि जिला प्रशासन राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। फिर भी अगर किसी नागरिक को सेवाओं के संबंध में कोई शिकायत है तो वह उनके सामने रख सकता है। वे प्रशासनिक भवन में कैंप कार्यालय लगाकर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। कैंप कार्यालय में जिला के नागरिकों ने 55 समस्याएं उपायुक्त के समक्ष सुनवाई के लिए रखीं। इनमें से ज्यादातर का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष को अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर मिलने वाली हर शिकायत को अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर दूर करें। कोई भी शिकायत आए तो केवल अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को फॉरवर्ड करने तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। हर कार्य का फॉलोअप करना चाहिए। इस मौके पर जमीनी विवाद से संबंधित समस्याएं, रास्तों व नालियों की समस्याएं, बीपीएल राशन कार्डो से संबंधित व कब्जे संबंधित,पेंशन बनवाने संबंधित समस्याएं सुनीं। इन सभी को जल्द से जल्द दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम हर्षित कुमार, तहसीलदार नवजीत कौर, समाज कल्याण विभाग सहायक सुनील गुप्ता, कल्याण विभाग से एआरओ धर्मेंद्र, अल्प बचत विभाग से विजेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से ध्यान सिंह, अंकित यादव एसईपीओ, डीसी रीडर राजेंद्र सिंह, परिवाद लिपिक रामपाल सिंह के अलावा अनेक अधिकारी मौजूद थे।