फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Citizen Hospital upgraded from time to time, facilities as they are

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल का समय-समय पर बढ़ा दर्जा, सुविधाएं जस की तस

Tue, 30 Apr 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 30 Apr 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Citizen Hospital upgraded from time to time, facilities as they are
फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों की करीब छह लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का जिम्मा उठाने वाले नागरिक अस्पताल के पास अल्ट्रासाउंड मशीन तक उपलब्ध नहीं है। ऐसे में नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को जिम्मेदार भी पर्ची बनाकर थमा देते हैं। हर माह औसतन दो हजार लोगों पर अल्ट्रासाउंड के रूप में 20 लाख रुपये का अतिरिक्त भार भी पड़ रहा है। यह हाल केवल महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल का नहीं बल्कि सतनाली, कनीना, सेहलंग, नांगल सिरोही सहित अनेक गांवों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरीवश निजी सेंटर की ओर रुख कर रहे हैं। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए 300 से 1000 रुपये चार्ज देना पड़ रहा है। सामाजिक संगठनों के लोग नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अस्पताल में आने वाले रोगियों को अल्ट्रासाउंड की पर्ची बनाकर हाथ में थमाने के अलावा कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

हर माह करीब दो हजार रोगियों को होती है अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता
प्रतिदिन 50 से 60 मरीज पत्थरी, पेट दर्द, गर्भवती महिलाएं पहुंचती है जिन्हें अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। नागरिक अस्पताल पर क्षेत्र के 103 गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की जिम्मेदारी है। गर्भवती महिलाओं को प्रसव तक करीब दो-तीन बार अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। इसके अलावा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है। इसके अलावा पेट से संबंधित रोगियों को भी निजी लैब पर मोटी फीस देकर लाइनों में धक्के खाने के बाद रिपोर्ट मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने के कारण मजबूरीवश निजी सेंटरों पर जाना पड़ रहा है। निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड के लिए एक हजार रुपये तक चार्ज देना मजबूरी है। उनकी मांग है कि नागरिक अस्पताल में जल्द यह सुविधा शुरू की जाए।
जगदीश
अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं हाेने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ में वर्षों से सामाजिक संगठनों एवं लोगों द्वारा मशीन लगाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
सुभाष
गर्भवती को तीन-चार बार अल्ट्रासाउंड किया जाता है। गरीब लोगों को 1000 रुपये देकर निजी सेंटर पर जाना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लग जाएगी तो गरीब लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। गर्भवती को अल्ट्रासाउंड के लिए अतिरिक्त आर्थिक भार उठाना पड़ रहा है।
कपूर पटेल
पत्थरी, पेटदर्द होने पर भी निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी सेंटर पर मनमाने पैसे वसूलते हैं। नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होनी चाहिए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।
महेश यादव
अस्पताल में आने वाले रोगियों के लिए महेंद्रगढ़ के चार सेंटरों का चयन किया गया है। गर्भवती को इन चार सेंटरों पर भेजा जाता है। हर माह 9, 10 व 23 तारीख को महिलाओं के अल्ट्रासाउंड निशुल्क सुविधा दी जाती है। इसके अलावा उनकी ओर से उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर मशीन उपलब्ध कराने व रोडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग उठाई जा चुकी है।

डॉ. बाबूलाल यादव, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:60- महेश यादव--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed