फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CIA team caught 14 boxes of illegal liquor

सीआईए टीम ने पकड़ी 14 पेटी अवैध शराब

Thu, 13 Oct 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
CIA team caught 14 boxes of illegal liquor
नारनौल। सीआईए टीम ने बुधवार को शहर नारनौल क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर महावीर चौक पर बुलेरो गाड़ी से 14 पेटी अवैध शराब बरामद की ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए नारनौल की टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मुनीम वासी नांगल कालिया अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। वह अपनी गाड़ी में अवैध शराब भरकर नसीबपुर होते हुए अपने गांव की तरफ जाएगा। इस पर टीम द्वारा कोर्ट मोड़ नारनौल पर नाकाबंदी की गई, कुछ समय बाद नसीबपुर की तरफ से एक बुलेरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा करने पर गाड़ी चालक गाड़ी को भगा ले गया। गाड़ी का पीछा करते हुए महावीर चौक पर अन्य पुलिस कर्मियों की मदद से गाड़ी को रुकवा लिया और चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुनीम उपरोक्त बतलाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर देशी शराब और अंग्रेजी शराब की 14 पेटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना शहर नारनौल में मामला दर्ज किया और अवैध शराब को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed