Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CIA seized 10 quintal 75 kg of illegal copper wire

सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गाड़ी से बरामद किया 10 क्विंटल 75 किलोग्राम 200 ग्राम तांबा

Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
CIA seized 10 quintal 75 kg of illegal copper wire
सीआईए महेंद्रगढ़ टीम द्वारा पकड़ा गया तांबा--संवाद - फोटो : Narnol
कनीना। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने सेहलंग क्षेत्र से शनिवार की शाम एक स्कार्पियो से 10 क्विंटल 75 किलोग्राम 200 ग्राम अवैध तांबे का तार बरामद किया। अवैध तांबा के तार को सेहलंग के रास्ते से रेवाड़ी ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

सीआईए की टीम को गश्त कर रही थी। इसी दौरान दौरान सूचना मिली कि एक स्कार्पियों में भारी मात्रा में तांबे का अवैध तार ले जाया जा रहा है। इसके बाद टीम ने गांव स्याना के पास वाहन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान टीम ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकवाकर जांच की तथा गाड़ी चालक से गाड़ी के कागजात पूछने पर वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। सीआईए महेंद्रगढ़ प्रभारी उप निरीक्षक गोविंद सिंह ने नेतृत्व में उप निरीक्षक अमरदीप, सिपाही जसबीर की टीम ने गाड़ी की जांच की तो गाड़ी में पीछे कंबल के नीचे तांबे के तार रखे हुए थे। इस पर टीम ने गाड़ी में बैठे व्यक्तियों से तांबा के कागजात दिखाने बारे कहा तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सके। सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के तहत गाड़ी का चालान कर इंपाउंड किया गया और गाड़ी से बरामद 10 क्विंटल 75 किलोग्राम 200 ग्राम तांबा को चोरी का सामान होने के शक के आधार पर 102 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर जब्त किया गया है। अब पुलिस द्वारा तांबे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed