फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chor Gumbad lit up with milky light, started attracting people

Mahendragarh-Narnaul News: दूधिया रोशनी से रोशन हुआ चोर गुंबद, लोगों को करने लगा आकर्षित

Sat, 16 Aug 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Chor Gumbad lit up with milky light, started attracting people
फोटो नंबर-09दूधिया रोशनी से जगमग हुआ नारनौल का ऐतिहासिक चोर गुंबद। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। नेताजी सुभाष पार्क में बने ऐतिहासिक स्मारक चोर गुंबद की लाइटिंग से दूधिया रोशनी से जगमगा गया। लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगा।
विज्ञापन

इस चोर गुंबद की लाइटिंग सुविधा का उद्घाटन हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने गत दिवस डिजिटल माध्यम से किया था। इससे नेताजी सुभाष पार्क सुंदरता भी बढ़ गई हैं। चोर गुंबद के जीर्णोद्धार पर लगभग 103.78 लाख रुपये खर्च किए गए।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार प्रदेश में ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गंभीर है। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग राज्य की समृद्ध विरासत को बचाने और बढ़ावा देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार महेंद्रगढ़ जिले के ऐतिहासिक स्मारकों को विश्व पटल पर लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

आने वाले समय में यह जिला पर्यटन का बहुत बड़ा केंद्र बनेगा। इस मौके पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, नगराधीश डॉ. मंगलसेन, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, यतेंद्र राव, बीएंडआर विभाग के एक्सईएन अश्वनी कुमार, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुड्डा, एसडीओ जितेंद्र कुमार व पुरातत्व विभाग से प्रवीण अशोक तथा विनीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाक्स



ये हैं चोर गुंबद की विशेषताएं-

लगभग 7 कनाल 11 मरला क्षेत्र में बना यह स्मारक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। चोर गुंबद के प्रत्येक कोने पर चार मीनारों वाला एक चौकोर कक्ष है। एक उठा हुआ गुंबद और एक खुला बरामदा जो इसे दो मंजिला रूप देता है। इसमें 20 मेहराबदार द्वार और तीन मुख्य प्रवेश द्वार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed