फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chitraksha won gold medal in shooting event

चित्राक्ष ने शूटिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Chitraksha won gold medal in shooting event
ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्रसिंह शूटिंग चैंपियनशिप में विजेता एनआरबी स्कूल के छात्र चित्राक्ष को स? - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। एनआरबी स्कूल के निशानेबाज चित्राक्ष ने पश्चिम बंगाल में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 18 से 24 सितंबर तक एनआरआई पश्चिमी बंगाल आसनसोल में हुई 24वें ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग प्रतियोगिता में चित्राक्ष ने 352 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता। डॉक्टर एसोसिएशन एवं एसबीआई के उच्च अधिकारियों द्वारा चित्राक्ष को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

विद्यालय चेयरमैन रमेश सैनी एवं चेयरपर्सन निशा सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न स्कूलों से सात हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। चित्राक्ष ने पिस्टल स्पर्धा (निशानेबाजी) में सराहनीय प्रदर्शन किया। कोच कैप्टन रामकिशन यादव ने बताया कि इससे पहले चित्राक्ष राज्य स्तर पर भी प्रथम रह चुका है। अब इसका चयन 65वीं नेशनल गेम शूटिंग प्रतियोगिता के लिए कर लिया है। यह प्रतियोगिता 5 से 22 अक्तूबर तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी। स्कूल के संस्थापक शेर सिंह सैनी, प्राचार्य चित्रा शर्मा, उप प्राचार्या प्रियंका सोनी, प्रवक्ता अमर सिंह सोनी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed