{"_id":"696d2c5a26cede5ff50ea6d7","slug":"chirag-and-akshats-team-secured-first-place-in-the-senior-badminton-competition-narnol-news-c-203-1-mgh1004-123373-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में चिराग व अक्षत की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में चिराग व अक्षत की टीम प्रथम
विज्ञापन
फोटाे संख्या:67- गांव श्यामपुरा में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को सम्मान
सतनाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सतनाली में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में गांव श्यामपुरा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10 टीमों ने हिस्सा लिया।
जूनियर वर्ग में पांच टीमों में से धर्मेंद्र रॉयल्स टीम विजेता रही। सीनियर वर्ग में चिराग व अक्षत की टीम विजेता रही जबकि वरुण एवं अंकुर उपविजेता रहे। जिला संयोजक कमल रोहिल्ला ने कहा कि खेल हमारे जीवन में शारीरिक, मानसिक एवं व्यावहारिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
नगर अध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि सतनाली नगर में खेलो भारत के माध्यम से निरंतर खेल गतिविधियां आयोजित कर विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर मंत्री सचिन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि खेलों से युवाओं को संगठित कर उनमें अनुशासन, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना भी है।
इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ श्यामपुरा के व्यवस्थापक आलोक अग्रवाल, ललित कुमार मौजूद रहे।