फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children will get sweet porridge, chilla and jaggery in their mid-day meal.

Mahendragarh-Narnaul News: मिड-डे मील में बच्चों को मिलेगा मीठा दलिया, चिल्ला और गुड़

Wed, 07 Jan 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children will get sweet porridge, chilla and jaggery in their mid-day meal.
रेवाड़ी। जिले में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूल खुलने के बाद बच्चों को मिड-डे मील में गर्म तासीर वाला भोजन परोसा जाएगा। मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सर्दी को ध्यान में रखते हुए विशेष मेन्यू दिया जाएगा।
विज्ञापन

मेन्यू में मीठा दलिया, चिल्ला, मिस्सी रोटी, मीठे चावल और गुड़ जैसे पौष्टिक व ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ शामिल किए गए हैं। इन खाद्य पदार्थों से बच्चों को ठंड से राहत मिलने के साथ-साथ पोषण भी मिलेगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के मुताबिक सर्दी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेन्यू में यह बदलाव किया गया है। मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि बच्चों को समय पर गर्म और पौष्टिक भोजन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ने की भी उम्मीद है। मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के छात्रों को स्कूल में ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी स्वस्थ दिनचर्या का ध्यान रखना है।
मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किए जाते है। इसमें पुलाव काला चना, चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी, चावल, सोया पूरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थी के डाइट में शामिल है।
-----
जिले में 638 मिड-डे मील केंद्र
विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित की गई है ताकि वहीं से राशन उठाया जा सके। यह भी तय किया गया है मिड-डे मील में प्रयोग होने वाले राशन बंद पैकेट का ही होना चाहिए। जिले में 638 मिड-डे मील केंद्र हैं। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दोपहर का भोजन दिया जाता है।

---------------------

पहला सप्ताह
वीरवार--कढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवार-- गुड़ रोटी व दही
शनिवार-- पोषित मिलैट परांठा व दही
-----------------
दूसरा सप्ताह
दिन--भोजन
सोमवार--पोषित सोया खिचड़ी
मंगलवार--मीठा दलिया
बुधवार--चावल व सफेद चना
गुरुवार--पोषित चना दाल खिचड़ी
शुक्रवार--पोषित मिस्सी परांठा
शनिवार--अवकाश
----------------
तीसरा सप्ताह
दिन--भोजन
सोमवार--दाल चावल
मंगलवार--रोटी व मूंग मसूर दाल
बुधवार--मिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी
वीरवार--मीठी मूंगफली चावल
शुक्रवार--पोषित नमकीन दलिया
शनिवार--गेहूं से बना रागी का पुआ
--------------

चौथा सप्ताह
दिन--भोजन
सोमवार--सब्जी पुलाव व काला चना
मंगलवार--रोटी व धनिया, चनादाल
बुधवार--राजमा चावल
वीरवार --कढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवार--गुड़ रोटी व दही
शनिवार--पोषित मिलैट परांठा व दही
--------------

वर्जन :
मिड-डे मील में गर्म तासीर वाला भोजन परोसा जाएगा। योजना के तहत राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सर्दी को ध्यान में रखते हुए विशेष मेन्यू दिया जाएगा। अब नई सूची के हिसाब से विद्यालयों में भोजन परोसा जाएगा।
-अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed