फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children performed well in Judo competition

Mahendragarh-Narnaul News: जूडो प्रतियोगिता में बच्चों ने किया बेहतर प्रदर्शन

Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 23 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Children performed well in Judo competition
फोटो नंबर-05जुडो में विजेता स्लम एरिया टैलेंट के बच्चे। स्रोत-संस्था
नारनौल। हरियाणा स्टेट गेम्स 2025-26 जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्लम एरिया टैलेंट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता शनिवार को सिहमा के एक निजी स्कूल में हुई। इसमें रीना, नेहा, सोनाली, मोनिका, सीनू, गीतांजलि और हेमंत ने मुकाबलों में विजय हासिल की। अब स्टेट लेवल में उपस्थिति दर्ज कराने जा रहे हैं। जूडो कोच विवेक ने बताया कि आर्थिक तंगी, संसाधनों की कमी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन्होंने खेल के प्रति जुनून को कभी कम नहीं होने दिया।

यही वजह है कि आज ये बच्चे उन सभी के लिए प्रेरणा बन गए हैं जो मानते हैं कि असली टैलेंट किसी साधन का मोहताज नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज इन बच्चों ने न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे नारनौल का नाम ऊंचा किया हैं। उन्होंने बताया कि अब उनकी नजरे स्टेट लेवल पर बड़ी जीत हासिल करने पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed