फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children increased the pride of the district, said - will fulfill the dream of parents

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने बढ़ाया जिले का गौरव, बोले-माता-पिता का सपना पूरा करेंगे

Wed, 01 May 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 01 May 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Children increased the pride of the district, said - will fulfill the dream of parents
फोटो संख्या:73-हरियाणा ​शिक्षा बोर्ड ​भिवानी की ओर से जारी 12वीं की परीक्षा प​रिणाम में उर्तीण
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ जिला की प्रतिभाओं ने शिक्षा के हब के रूप में विकसित हो रहे जिले पर सफलता की मुहर लगा दी है। 92.99 प्रतिशत विद्यार्थियों की सफलता के साथ प्रदेशभर में जिला अव्वल रहा है। गत वर्ष भी जिला 88 प्रतिशत सफलता के साथ प्रदेश में दूसरे पायदान पर था।
विज्ञापन

जिले के 7428 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें से 6907 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं 443 विद्यार्थी कंपार्टमेंट व 78 विद्यार्थी फेल भी हुए हैं। प्रदेशभर में अव्वल रहने पर विद्यालयों में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

आईएएस बनना चाहते हैं बलायचा गांव के रवि
गांव बलायचा निवासी छात्र रविप्रकाश ने 500 में से 474 अंकों के साथ सफलता हासिल की है। नेशनल मॉडल स्कूल के छात्र ने आठ घंटे की पढ़ाई के उपरांत सफलता प्राप्त की है। इनके पिता सुमेर सिंह इंजीनियर व माता प्रेमदेवी गृहणी हैं। रविप्रकाश ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनकर देश सेवा का है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसने यह पहली सीढ़ी पार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशु आईआईटी करके बनना चाहती हैं इंजीनियर
गांव ढाढ़ोत निवासी छात्रा अंशु ने 474 अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर माता के सपनों पर मुहर लगा दी है। अंशु के पिता विनोद कुमार के जाने के बाद माता सुमन देवी ने संभाला और बेटी को हौसला दिया। बेटी ने भी सफलता प्राप्त कर माता के सपने को पूरा करने की दिशा में प्रथम सीढ़ी चढ़ ली। बीएनडी स्कूल में विज्ञान संकाय की छात्रा अंशु का कहना है कि वह आईआईटी करके इंजीनियर बनना चाहती हैं। अपने सपने को पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेंगी।
आईएएस बनकर पिता का सपना करना है पूरा
गांव खुडाना निवासी राहुल ने 473 अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर पिता दीपचंद व माता पूनम देवी के सपने को साकार कर दिया है। रावमावि खुडाना के छात्र राहुल की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। राहुल ने बताया कि उसका सपना सिविल सर्विस में जाकर अधिकारी बन गांव का नाम रोशन करना है। पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिदिन स्कूल से आने के बाद भी करीब छह घंटे की पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।
भौतिक विज्ञान की प्रोफेसर बनना चाहती हैं रितु
गांव खुडाना निवासी शेर सिंह व माता पूनम की बेटी रितु ने 500 में से 462 अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। रितु का कहना है कि भौतिक विज्ञान की प्रोफेसर बनाना चाहती हैं। बचपन से ही उसने यह सपना देखा है। 12वीं कक्षा में सराहनीय सफलता प्राप्त कर माता-पिता का हौसला बढ़ा दिया है। विद्यालय से आने के बावजूद भी करीब छह घंटे की पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। अब कड़ी मेहनत कर अपने सपने को पूरा कर माता-पिता का नाम रोशन करेंगी।
आईएएस बनकर अपने पिता का सपना पूरा करूंगी : कुमकुम
गांव गढ़ी निवासी छात्रा कुमकुम पुत्री विनोद कुमार ने 500 में से 481 अंकों के साथ सफलता प्राप्त कर अपने सपने को पूरा करने के लिए पहली सीढ़ी पार कर ली है। कुमकुम ने बताया कि वह बीएस स्कूल आकोदा की छात्रा है। उसका लक्ष्य आईएएस बनकर अपने पिता का सपना पूरा करना है। 12वीं की सफलता उसके लिए पहली सीढ़ी पार करने जैसा है अब और अधिक मेहनत करेंगी।

मीनाक्षी को करना है पिता का सपना पूरा
गांव खुडाना निवासी अजीत तंवर की बेटी 500 में से 479 अंकों के साथ उर्त्तीण हुई हैं। मीनाक्षी की माता कांता देवी अपनी बेटी की सफलता के लिए हर संभव प्रयास करती है। मीनाक्षी का कहना है कि उनके पिता व माता का सपना है कि वह आईएएस बनकर गांव का नाम रोशन करे। माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत करेगी। यह तो केवल एक शुरूआत है, अभी सफलता बहुत दूर है लेकिन कड़ी मेहनत के दम पर वह अपने गांव का नाम रोशन करेगी।

फोटो संख्या:73-हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से जारी 12वीं की परीक्षा परिणाम में उर्तीण

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed