{"_id":"6adce5c2b74556407403c8a9","slug":"children-conveyed-the-message-of-a-polio-free-world-through-posters-and-speeches-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147028-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने पोस्टर और भाषण से दिया पोलियो मुक्त विश्व का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने पोस्टर और भाषण से दिया पोलियो मुक्त विश्व का संदेश
विज्ञापन
नारनौल। विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ नारनौल रॉयल्स ने शनिवार को दोचाना के एक निजी स्कूल में ‘मिशन जीरो पोलियो’ के तहत पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लेकर पोलियो मुक्त भारत और स्वस्थ विश्व का संदेश दिया।
विद्यार्थियों को बताया गया कि पोलियो से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण और लोगों में जागरूकता जरूरी है। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया।
क्लब प्रधान रोटेरियन दिनेश भार्गव ने कहा कि हर बच्चे को पोलियो से सुरक्षित रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों के माध्यम से जागरूकता का संदेश हर घर तक पहुंचाया जा सकता है। स्कूल प्राचार्य दिनेश सांखला ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार यादव ने स्कूल प्रबंधन और स्टाफ का आभार जताया। इस मौके पर मोहन सैनी, विनय जैन, शिक्षक और अन्य रोटेरियन मौजूद रहे।