फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children are forced to buy dresses

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों को ड्रेस खरीदने के लिए विवश किया जाता है

Thu, 10 Apr 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 10 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children are forced to buy dresses
फोटो नंबर-13एक दुकान में रखी निजी स्कूल की ड्रेस। संवाद
नारनौल। शहर में चल रहे निजी स्कूलों में जहां किताब व फीस का भारी भरकम बोझ अभिभावकों पर पड़ता है। वहीं निजी स्कूलों में ड्रेस में भी मोटा कमीशन का खेल खेला जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में चल रहे ज्यादातर निजी स्कूल अपने पास से ही बच्चों को ड्रेस देते हैं। इसमें सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक ही स्कूल में दो-तीन तरह की सर्दी व गर्मी के हिसाब से ड्रेस है। सभी बच्चों को खरीदने के लिए विवश किया जाता है। स्कूल जो ड्रेस दी जाती है, वह बाजार में आधे से भी कम भाव में मिल जाती है, लेकिन उस पर स्कूल का नाम नहीं होने के कारण पहनने नहीं दी जाती।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में बाकी खर्च के साथ ड्रेस का खर्च भी अभिभावकों पर बहुत भारी पड़ता है। स्कूलों में किताबें बेचने के अलावा हर दूसरे साल निजी स्कूल संचालक यूनिफार्म का रंग भी बदल देते हैं। इस कारण अभिभावकों को नए यूनिफार्म, जूते, जुराब खरीदने पड़ते हैं। यही नहीं निजी स्कूलों की मनमानी की वजह से दो ड्रेस लेनी पड़ती है। एक यूनिफार्म सोमवार, मंगलवार, वीरवार और शुक्रवार को चलती है तो दूसरी यूनिफार्म बुधवार और शनिवार को पहनकर जानी होती है। यह यूनिफार्म खास तौर पर स्पोर्ट्स यूनिफार्म होती है। इन दोनों यूनिफार्म को खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जाता है। इसका सीधा असर अभिभावकों की जेब पर आता है। स्कूल ड्रेस को लेकर कुछ स्कूलों ने अपनी दुकानें भी तय की हुई जिनकी ड्रेस केवल वहीं मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय की तरफ सभी डीईओ और डीईईओ को निर्देश दिया है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र में यूनिफॉर्म व अनावश्यक किताबें जैसी अन्य चीजें खरीदने के लिए मजबूर करने वाले स्कूल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। किसी भी स्कूल द्वारा अभिभावकों पर अनावश्यक वित्तीय बोझ नहीं डाला जाए।

इंसेट
सर्दियाें में स्वेटर व ब्लेजर करते हैं अनिवार्य
अभिभावकों को गर्मियों में दाखिले के समय ड्रेस खरीदने के बाद सर्दियों में ब्लेजर व हॉफ बाजू की स्वेटर खरीदने के लिए मजबूर किया जाता हैं। स्वेटर, ब्लेजर के रंग बदलने के कारण अभिभावकों को नया लेना पड़ता है। एक यूनिफार्म यानी पैंट और शर्ट ही 1500 से 2000 रुपये में पड़ती है, जो ब्लेजर बाजार में 1000 रुपये में आ जाता निजी स्कूल उस पर केवल अपना नाम लिखवा कर दो से अढ़ाई हजार रुपये ले रहे हैं। इसके अलावा टाई, बेल्ट, जूते और जुराब अलग से लेने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed