फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Children and pregnant women will be vaccinated on 589 sessions

Mahendragarh-Narnaul News: 589 सेशन पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को लगाया जाएंगे टीके

Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Children and pregnant women will be vaccinated on 589 sessions
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 से 16 सितंबर तक चलाए जाने वाले मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के दूसरे चरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत 0 से 5 साल के सभी बच्चों को राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी के अनुसार सभी देय टीके लगाएं जाएंगे तथा सभी गर्भवती महिलाओं को इस अभियान में टीडी के टीके भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के दूसरे चरण में भी पहले चरण की भांति यूडब्ल्यूआईएन पोर्टल पर बच्चों के टीके अपलोड किए जाएंगे। टीका लगने के बाद ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी निकाला जा सकेगा। उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डाॅ. नरेंद्र कुमार ने आमजन से अनुरोध किया कि जिन लाभार्थियों के जो टीके देय है, उनको इस अभियान में लगवाना सुनिश्चित करें। सेशन साइट की सूचना नजदीकी स्वास्थ्य कर्मी से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए लाभार्थी स्वयं यूडब्ल्यूआईएन पोर्टल पर अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण में 864 में से 550 हड़ताल पर आशा वर्कर्स

इंद्रधनुष अभियान के पहले चरण में 864 आशा वर्कर्स ने टीकाकरण को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन दूसरे चरण से पहले करीब 550 आशा वर्कर्स हड़ताल पर जाने से हालात खराब हो गए हैं। इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने में आशा वर्कर्स को काम पर लौटना होगा, लेकिन अभी तक आशा वर्कर्स हड़ताल पर हैं। अब विभाग आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर और एएनएम की मदद से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन




जिले में लगभग 589 सेशन लगाए जाएंगे। यह सेशन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा आंगनबाड़ी केद्र पर माइक्रोप्लान के अनुसार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र कुमार, उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed