फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Childhood struggling with mobile phone addiction

Mahendragarh-Narnaul News: मोबाइल फोन की लत से जूझ रहा बचपन

Thu, 23 Nov 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 23 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Childhood struggling with mobile phone addiction

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वर्तमान में मोबाइल फोन का अत्यधिक प्रयोग विद्यार्थियों को मानसिक रोगी बना रहा है। पिछले पांच साल में मोबाइल फोन के बढ़ते प्रयोग के कारण अब इसका असर धीरे-धीरे विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन पर दिखने लगा है। साथ ही मोबाइल फोन का प्रयोग लगातार घरेलू हिंसा को भी बढ़ावा दे रहा है। वहीं मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से बच्चे तनाव में भी आ रहे हैं।
अगर सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर निगरानी नहीं रखी गई तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर होने वाली ओवर शेयरिंग से बच्चों के हैकर्स का निशाना बनने की आशंका ज्यादा रहती है। इससे साइबर अपराध भी होते हैं, जो बच्चों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है। सोशल मीडिया से विद्यार्थियों की बढ़ती नजदीकियां सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर कर रही हैं। मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग ने बच्चों को धीरे-धीरे समाज से दूर कर दिया है।
विज्ञापन

हाल ही में उम्मीद काउंसिलिंग सेंटर (डायट) जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ द्वारा जिले के स्कूलों में सर्वेक्षण किया गया। इसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। अधिकतर विद्यार्थी भी इसके नकारात्मक प्रभावों को खुलकर बता रहे हैं। इसी वर्ष अक्तूबर के दौरान किए गए सर्वेक्षण में कक्षा छठी से आठवीं और नौवीं से 12वीं तक के कुल 260 विद्यार्थियों को शामिल किया गया। कक्षा 6 से 8 तक के 29.16 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सकारात्मक प्रभाव दर्शाया, जबकि 70.83 प्रतिशत बच्चों ने नकारात्मक प्रभावों को माना है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के 36.66 प्रतिशत बच्चों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, जबकि 63.33 प्रतिशत ने नकारात्मक मानते हुए शिक्षण अधिगम स्तर के लिए बाधक बताया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम वर्ग के 29.16, द्वितीय वर्ग के 36.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बताया सकारात्मक
इस सर्वेक्षण में शामिल छठी से आठवीं तक के प्रथम वर्ग में 29.16 प्रतिशत और कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 36.66 फीसदी ने मोबाइल फोन के प्रयोग को सकारात्मक बताया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जिंदगी बेहद आसान हुई है। एक छात्र के लिए सोशल मीडिया बहुत आवश्यक है, क्योंकि यह उनके लिए किसी जानकारी तक पहुंचना, साझा करना, शिक्षकों से जुड़ना आसान बनाता है। आपातकाल में मोबाइल फोन हमें संबंधित लोगों तक पहुंचने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने में मदद करता है।
यह आए नकारात्मक तथ्य सामने
दोनों ही वर्गाें के अधिकतर विद्यार्थियों का मानना है कि मोबाइल फोन की लत सेहत को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा रही है। इससे वह अवसाद, अकेलेपन और तनाव की ओर जा रहे हैं। बाल अपराधों में तेजी से वृद्धि हो रही है। भ्रामकता भी तेजी से प्रभावित कर रही है। इससे धोखाधड़ी भी बढ़ गई है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर रहा है।


सोशल मीडिया के फायदे और नुकसान दोनों हैं, लेकिन यह सब उपयोगकर्ता पर निर्भर करता है। विद्यार्थियों को विशेष रूप से अपने शैक्षणिक प्रदर्शन, दिनचर्या और सोशल मीडिया के बीच संतुलन बनाना चाहिए। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक होता है और यही बात सोशल मीडिया पर भी लागू होती है। सही संतुलन के साथ एक संतोषजनक जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। मोबाइल फोन का प्रयोग हमेशा अभिभावकों की निगरानी में ही आवश्यकता के अनुसार किया जाना बेहतर है।
- सूर्यकांत यादव, मनौवैज्ञानिक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed