फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Child Rights Protection Commission member inspected the shelter home

Mahendragarh-Narnaul News: बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने किया शेल्टर होम का निरीक्षण

Wed, 06 Sep 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 06 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Child Rights Protection Commission member inspected the shelter home
नारनौल। बच्चे देश का भविष्य है। बच्चों के पढ़ाई के लिए आयोग की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यह बात हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य गणेश कुमार ने मंगलवार को किशोर न्याय अधिनियम के तहत रजिस्टर्ड स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सुमन राणा व श्याम सुंदर शुक्ला भी मौजूद रहे। आयोग के सदस्यों ने संस्था से संबंधित रिकार्ड, हाजिरी रजिस्टर, बच्चों से संबंधित रिकार्ड व भवन की जांच की। इसके अलावा बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार की भी जांच की। इस मौके पर ओपन शेल्टर होम में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों ने स्लम जागृति समिति के कार्य की सराहना की। स्लम जागृति समिति के प्रधान भागीरथमल ने बताया कि स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम में गरीब मजदूर व बस्तियों में रहने वाले बच्चों को पोषाहार, खेलकूद व प्रारंभिक शिक्षा निशुल्क दी जाती है। उन्होंने बताया कि अगर बच्चा समय पर ओपन शेल्टर होम आ रहे हैं तो 5 वर्ष का होने बाद स्कूल में दाखिला करवा दिया जाता है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोग के सदस्यों ने बच्चों को कपड़े वितरित किए। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव, पूर्व जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन शर्मा, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य राजेश राज गोयल, चेतन देव शर्मा, ममता शर्मा, जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव, बाल संरक्षण अधिकारी संतोष कुमारी व मनोज यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed