Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Child mortality rate consistently declining due to the hard work of doctors and the impact of government schemes.

Mahendragarh-Narnaul News: 64 से 33 पर आई बाल मृत्यु, किलकारियां बचाने की मुहिम रंग लाई

Sat, 07 Nov 2026 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Child mortality rate consistently declining due to the hard work of doctors and the impact of government schemes.
नारनौल। जिले में शिशु स्वास्थ्य के मोर्चे पर राहत देने वाली खबर है। चिकित्सा विज्ञान में हुई प्रगति, डॉक्टरों की मेहनत और सरकारी योजनाओं के असर से बाल मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है। वर्ष 2022 से अक्तूबर 2026 तक के आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया है कि 7 दिन, 28 दिन और 1 साल तक के बच्चों की मौत के सबसे कम मामले इसी साल दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस साल अक्तूबर तक बाल मृत्यु के कुल 33 मामले आए हैं। वर्ष 2025 में यह संख्या 64 थी जबकि 2023 में 59 बच्चों की जान गई थी। यानी पिछले साल की तुलना में मामले लगभग आधे रह गए हैं।
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों में क्षेत्र में कुल पांच ट्रांसजेंडर बच्चों का जन्म हुआ। इनमें से एक बच्चे की मृत्यु 2023 में हुई थी। वर्ष 2026 में अब तक ट्रांसजेंडर के जन्म का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स:
गत 5 वर्ष में बाल मृत्यु के आंकड़ों पर एक नजर
उम्र साल 2022 2023 2024 2025 2026 (अक्तूबर तक)
0 से 7 दिन तक 13 15 20 16 11
7 से 28 दिन तक 09 09 12 13 09
28 दिन से 1 साल तक 25 35 25 35 13
कुल 47 59 57 64 33
बॉक्स:
लिंग के अनुसार मृत्यु के आकंडे पर एक नजर
लड़की 31 36 35 34 18
लड़का 16 22 22 30 15
ट्रांसजेंडर 00 01 00 00 00
बॉक्स:
गत 5 वर्ष में बाल जन्म के आंकड़ो पर एक नजर
लिंग 2022 2023 2024 2025 2026
लड़का 6905 6809 6175 6032 4818
लड़की 6254 6030 5572 5462 4348
टांसजेंडर 01 02 01 01 00
कुल 13160 12841 11748 11495 9166
ये योजनाएं बनीं नन्हीं जिंदगियों की ढाल
एमएस डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए जननी सुरक्षा योजना और जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम चलाए गए जिनसे मृत्यु दर में बड़ी कमी आई है। सघन मिशन इंद्रधनुष और सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों को डिप्थीरिया, काली खांसी, टिटनेस, खसरा और रोटावायरस जैसी बीमारियों से बचाने वाले टीके आसानी से मिल रहे हैं। विशेष नवजात देखभाल इकाइयों और जन्म के तुरंत बाद की देखभाल में सुधार से समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों को बचाना आसान हुआ है। साफ पानी और स्वच्छता अभियानों से डायरिया व अन्य संक्रमणों से होने वाली मौतें भी घटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed