{"_id":"66a3dc1f07ded5420e06c81f","slug":"chief-ministers-flying-squad-raided-hsvp-office-sevadaar-found-absent-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114464-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एचएसवीपी के कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डाला छापा, सेवादार मिला अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एचएसवीपी के कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने डाला छापा, सेवादार मिला अनुपस्थित
Fri, 26 Jul 2024 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
कार्यालय में जांच करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम। स्रोत : प्रशासन
नारनौल।
नारनौल के हुडा सेक्टर में स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने शुक्रवार सुबह छापा डाला। इस दौरान टीम ने सीएम विंडो और जनसंवाद में मिली शिकायतों की जांच की, जहां कोई शिकायत पेंडिंग नहीं मिली। टीम को एक सेवादार अनुपस्थित मिला। इसके बाद टीम ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के पास भेज दी।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम शुक्रवार सुबह एचएसवीपी कार्यालय पहुंची। इसके बाद बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर की जांच की गई। यहां नियुक्त चार कर्मचारियों में एक सेवादार ड्यूटी से नदारद मिला। इसके अलावा नारनौल कार्यालय में कोई अनियमितता नहीं मिली।
बीते माह भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने बिजली निगम, कृषि विभाग और नागरिक अस्पताल के एंबुलेंस कंट्रोल रूम में निरीक्षण किया था। अब एचएसवीपी कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने औचक निरीक्षण किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से सहायक उप निरीक्षक सचिन कुमार, सीआईडी विभाग से उप निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार मौजूद रहे।