{"_id":"6918bc12299ee3ee5d0384e4","slug":"chief-minister-will-inaugurate-and-lay-the-foundation-stone-of-development-projects-worth-rs-8370-crore-today-narnol-news-c-196-1-nnl1003-132320-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री 83.70 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री 83.70 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे आज
Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल के नागरिक अस्पताल में बना ट्रामा सेंटर। संवाद
नारनौल। नई अनाज मंडी में 16 नवंबर रविवार को महाराजा शूर सैनी जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिला महेंद्रगढ़ के लिए करीब 83.70 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में लंबे समय से बनकर तैयार नागरिक अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर का भी सीएम उद्घाटन करेंगे। ट्राॅमा सेंटर का उद्घाटन पहले चार बार स्थगित हो चुका है। अब रविवार को सीएम की ओर से इसके उद्घाटन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सीएम कार्यक्रम स्थल से ही जिला मुख्यालय नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन करेंगे।
इसी प्रकार लगभग 656.41 लाख की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर, 280.25 लाख की लागत से तैयार महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य का, 234.76 लाख रुपये की लागत से तैयार नारनौल शहर में दो पार्कों के निर्माण कार्य का, नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपये की लागत से बने बस स्टैंड का, 116.25 लाख की लागत से तैयार नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक सड़क कार्यों का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
साथ ही राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख की लागत से तैयार प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य, 90.41 लाख की लागत से तैयार नारनौल शहर के चितवन वाटिका में पार्क का निर्माण, 71.81 लाख रुपये की लागत से तैयार वार्ड नंबर 13 में सती माता मंदिर के पास पार्क का निर्माण, 40.29 लाख रुपये की लागत से तैयार आजमाबाद मोखूता में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार मेघोत हाला में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपये की लागत से तैयार कमानियां में जीवीएच का निर्माण, 32.58 लाख रुपये की लागत से तैयार झूक में जीवीडी का निर्माण, 31.11 लाख रुपये की लागत से तैयार खेड़ी में जीवीडी का निर्माण व 31.11 लाख रुपये की लागत से तैयार ढाणा में जीवीडी निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा लगभग 2789.23 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली 4 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें लगभग 2113.94 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) - सड़क परियोजनाएं फैजाबाद-सीहमा-कनीना सड़क (एडीआर-127) का सुधार कार्य का शिलान्यास करेंगे।
इसी प्रकार राजकीय कॉलेज अटेली में लगभग 442 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले विज्ञान खंड के निर्माण कार्य, 193 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली रेवाड़ी-नारनौल सड़क (एनएच-11 से छलक नाला तक) के शहरी हिस्से का सुधार कार्य व 40.29 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले महेंद्रगढ़ में गोशाला (जीवीएच), डुलाना का निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।