फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister gifted 55 projects worth Rs 278.44 crore to Mahendragarh through virtual medium.

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से महेंद्रगढ़ को दी 278.44 करोड़ की 55 परियोजनाओं की सौगात

Fri, 08 Mar 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 08 Mar 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifted 55 projects worth Rs 278.44 crore to Mahendragarh through virtual medium.
नारनौल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को पंचकूला से वर्चुअल माध्यम से महेंद्रगढ़ को 278.44 करोड़ की 55 परियोजनाओं सहित प्रदेश को 4223 करोड़ से अधिक की 679 परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन

इनमें 392 परियोजनाओं का उद्घाटन व 287 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं जिलास्तर पर पंचायत भवन में आयोजित उद्घाटन व शिलान्यास समारोह में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शिरकत की। उनके साथ नांगल चौधरी के विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव व अटेली के विधायक सीताराम यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने आज के दिन को हरियाणा की प्रगति का विशेष दिन बताते हुए कहा कि इससे पूरे प्रदेश में विकास को और गति मिली है। सरकार राज्य का एक समान विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर जनता के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने दक्षिणी हरियाणा के गिरते जल के स्तर को ऊपर लाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महेंद्रगढ़ के लिए आज कुल 278.44 करोड़ की 55 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ। मुख्य परियोजनाओं में भालकी में 11470.00 लाख की लागत से तैयार नहर आधारित संवर्धन जल आपूर्ति का उद्घाटन है। अब यहां से 61 गांवों को प्रर्याप्त मात्रा में पेयजल आपूर्ति होगी। वहीं सीहमा में 2668.00 लाख की लागत से तैयार राजकीय महिला कॉलेज का उद्घाटन भी किया। इस कालेज के निर्माण से आसपास की ग्रामीण लड़कियों को उच्चतर शिक्षा हासिल करने के लिए शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश में 75 नए कालेज खोले हैं। उन्होंने महेंद्रगढ़ शहर में 679.76 लाख की लागत से तैयार वर्कशॉप के नए भवन का उद्घाटन भी किया।


इसके साथ ही जिला के लिए विकास एवं पंचायत विभाग के 13 अमृत सरोवरों का उद्घाटन भी किया। वहीं अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग व बिजली निगम की परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर आईजीपी साउथ रेंज राजेंद्र कुमार, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, एसपी अर्श वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व जिला परिषद के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed