फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chief Minister Flying Squad caught two drivers selling diesel illegally

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अवैध तरीके से डीजल बेच रहे दो वाहन चालकों को पकड़ा

Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad caught two drivers selling diesel illegally
गाड़ियों में लगे टैंकर से निकाले गए डीजल का सैंपल लेता खाद्य आपूर्ति विभाग का कर्मचारी। संवाद - फोटो : Narnol
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, खाद्य आपूर्ति विभाग एवं गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से तेल बेच रहे गाड़ी चालकों को पकड़ा है। गाड़ियों से 32 सौ लीटर तेल और 78800 रुपये बरामद किए गए हैं। गाड़ियों से नारनौल पेट्रोल पंप दीवान एवं निजामपुर के शिवा पेट्रोल पंप की रसीदें भी बरामद हुई हैं। दोनों गाड़ियों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुप्तचर विभाग की माने तो यह बायो डीजल है जो क्रेशर जोन में मशीनें चलाने में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन

पानीपत और रेवाड़ी जिले में ऐसी कार्रवाई होने के बाद गुप्तचर विभाग भी इस मामले को लेकर सक्रिय हो गया था। पिछले पांच-छह महीने से गुप्तचर विभाग की इन पर नजर थी। सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के डीएसपी दिनेश यादव के निर्देश पर टीम बनाई गई, जिसमें निरीक्षक सूबे सिंह, सांवलराम, उप निरीक्षक दयानंद, कर्मपाल के अलावा गुप्तचर विभाग के डीआई विश्वजीत, उप निरीक्षक लीलाराम, हेड कांस्टेबल पवन, अनिल तथा जसवंत को शामिल किया गया। योजना के मुताबिक दोनों विभागों ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर गांव बिगोपुर तथा धोलेड़ो क्रशर जोन में छापा मारा। बिगोपुर से पिकअप गाड़ी तथा धोलेड़ा से टाटा-407 गाड़ी पकड़ी गई। उनके पीछे टैंकर लगाया गया था। टीम ने मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अकाउंटेंट विजय सिंह को बुलाकर तेल का सैंपल लिया। पिकअप गाड़ी के ड्राइवर चंद्रहास निवासी पवेरा और टाटा 407 गाड़ी के ड्राइवर रामजीवन निवासी मेघोत हाला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

टीम ने मौके पर मापतौल विभाग के निरीक्षक को बुलाया और गाड़ियों में लगे टैंकरों से 3200 लीटर डीजल तथा 78800 रुपये बरामद किए। पिकअप गाड़ी से 1200 लीटर तेल एवं 22800 रुपये तथा टाटा 407 से 2 हजार लीटर तेल और 56 हजार रुपये बरामद हुए। ये पैसे बेचे गए तेल के बताए जा रहे हैं। इसके अलावा दीवान पेट्रोल पंप नारनौल तथा शिवा पेट्रोल पंप निजामपुर की रसीदें बरामद हुई हैं। गुप्तचर विभाग ने बताया कि ये खराब तेल क्रशर जोन पर उसी कीमत पर बेचते हैं जो पेट्रोल पंप पर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता का मेरे पास फोन आया था और मुझे धोलेड़ा क्रशर पर बुलाया गया था। वहां पर डीजल के दो टैंकर खड़े मिले। इनके सैंपल लिए गए हैं। जांच के लिए केंद्रीय लैब भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। -विजय सिंह, अकाउंटेंट, खाद्य आपूर्ति विभाग।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य पूर्ति विभाग द्वारा दो गाड़ियों को पकड़ा गया है। एक धोलेड़ा और दूसरी बिगोपुर से। इनमें तेल के टैंकर लगाए गए थे। जिनका लाइसेंस नहीं था। अवैध रूप से तेल बेचकर कालाबाजारी की जा रही थी। एक गाड़ी के कागज भी नहीं हैं। उस पर कार्रवाई होगी। मामला दर्ज कर गाड़ी चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहर सिंह, थाना प्रभारी, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed