फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chetram was first in the camel race and Kalu was first in the horse race.

Mahendragarh-Narnaul News: ऊंट दौड़ में चेतराम और घोड़ी दौड़ में कालू प्रथम

Fri, 27 Feb 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Chetram was first in the camel race and Kalu was first in the horse race.
फोटो संख्या:63- कनीना के मोलडनाथ मेले में ऊंटों की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी--
कनीना। शुक्रवार को कनीना में संत शिरोमणि बाबा मोलड़नाथ का प्रसिद्ध धार्मिक मेला संपन्न हुआ। मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धाम पर माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान ऊंट और घोड़ी दौड़ आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

ऊंट दौड़ में चेतराम डागीवास (हरियाणा) प्रथम स्थान पर रहे जिन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर अमर सिंह करोली राजस्थान को 41 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर सुरेश इस्लामपुर उत्तर प्रदेश को 31 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

घोड़ियों की दौड़ में कालू गुजरात प्रथम स्थान पर रहे जिन्हें 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर राम सिंह बड़बर झुंझुनूं राजस्थान को 41 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर मोनू पाथेड़ा महेंद्रगढ़ को 31 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी दिनेश कुमार ने भी मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाबा मोलड़नाथ धाम पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने शक्कर, बतासे, बूंदी एवं अन्य प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। मेले में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। मेले में 36 बिरादरियों के लोगों ने एक साथ आकर श्रद्धा व्यक्त की।
वहीं हिंदू-मुस्लिम एकता का अद्भुत उदाहरण भी देखने को मिला जहां सभी समुदायों ने मिलकर प्रसाद चढ़ाया। आश्रम परिसर के समीप स्थित माता मंदिर, शिरड़ी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, हनुमान मंदिर, 21 फुट ऊंची शिव प्रतिमा वाला शिवालय, सती स्थल, राधा-कृष्ण मंदिर, सीताराम मंदिर में भी भारी भीड़ रही।

मेले में 19 स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया व संतों को भोजन कराया। पूर्व संध्या पर विभिन्न मंडलों द्वारा सत्संग एवं भजन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

फोटो संख्या:63- कनीना के मोलडनाथ मेले में ऊंटों की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी--

फोटो संख्या:63- कनीना के मोलडनाथ मेले में ऊंटों की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed