फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Chemistry is very useful in life: Dr. OP Yadav

जीवन में रसायन शास्त्र बहुत उपयोगी : डॉ. ओपी यादव

Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chemistry is very useful in life: Dr. OP Yadav
महेंद्रगढ़। आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना में शुक्रवार को रसायन शास्त्र विभाग द्वारा अभिव्यक्ति-2022 के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कॉलेज फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव थे। कॉलेज निदेशक डॉ. महेश कुमार यादव, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कादयान, डीन डॉ. यशपाल शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जिंदल ने की। डीन डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि कॉलेज के विभाग द्वारा रसायन शास्त्र पर आधारित पोस्टर मेकिंग में मौसम पूर्वानुमान, दैनिक जीवन में रसायन शास्त्र की भूमिका, दवाओं का इस्तेमाल, ओजोन का क्रमिक ह्रास आदि विषयों पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाए। कार्यक्रम में 150 के लगभग विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को विशेष बनाया।
विज्ञापन

कॉलेज फाउंडर निदेशक डॉ. ओपी यादव ने विद्यार्थियों को बताया कि रसायन शास्त्र की हमारे जीवन में बहुत बड़ी उपयोगिता है। बशर्ते की हम रसायन का प्रयोग सही तरीके से करें। रसायनों का सही इस्तेमाल करने से जीवन बचाया जाता है लेकिन अत्यधिक मात्रा में या गलत तरीके से प्रयोग मानव जीवन पर बुरा प्रभाव भी डाल देता है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. देवेंद्र कादयान ने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में आज रसायन अम्लों का बहुत अधिक प्रयोग हो रहा है। जो मानव के शरीर में या किसी न किसी रूप से अवश्य प्रभाव डालकर शरीर की शक्ति को क्षीण कर देता है। इन रसायनों से बचकर हमें दैनिक जीवन में शुद्ध वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. देवेन्द्र यादव ने कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में शुद्ध भोजन करके विभिन्न प्रकार की बाजार में आने वाली दवाइयों से बचना चाहिए। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. महेश कुमार यादव ने कहा कि ज्यादा रसायनों के प्रयोग से आकाश में स्थित ओजोन परत पर बहुत असर पड़ता है। जो सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को रोककर हमारे शरीर की रक्षा करती है। इस मौके पर डॉ. विकास, डॉ. प्रियंका, डॉ. दीपक, डॉ. अनिल, दुष्यंत, नरेंद्र सैनी, गजल, ज्योति, वंदना, दीपक नैन, योगेश व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed