फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Checking the data of e-Girdawari by going to the fields

Mahendragarh-Narnaul News: ई-गिरदावरी के आंकड़ों की खेतों में जाकर की जांच

Sat, 01 Apr 2023 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Checking the data of e-Girdawari by going to the fields
नारनौल। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने शुक्रवार को जिला के विभिन्न गांवों के खेतों का दौरा करके राजस्व विभाग द्वारा की गई ई-गिरदावरी के मिसमैच हुए आंकड़े का खेतों में जाकर मिलान किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी मुलाकात की। उपायुक्त ने आज जिला के गांव सुंदरह, गुढ़ा व सतनाली के खेतों में जाकर राजस्व विभाग द्वारा ई-गिरदावरी के माध्यम से फीड किए गए आंकड़े तथा कृषि विभाग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट और किसानों की तरफ से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के माध्यम से अपलोड किए गए आंकड़ों का मिलान किया। उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश पर तीन तरह की रिपोर्ट का मिलान किया जाता है। किसान द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर भरे गए आंकड़े तथा राजस्व और कृषि विभाग द्वारा भरे गए आंकड़ों में कुछ भिन्नता आ जाती है। इसकी जांच के लिए संबंधित तहसीलदार, डीआरओ व एसडीएम भी अपने अपने क्षेत्र में मौके पर जाकर जांच करते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने इन सभी अधिकारियों तथा संबंधित विभाग द्वारा दी गई मिसमैच की रिपोर्ट का खेतों में जाकर मिलान किया। सरकार का मकसद है कि प्रत्येक खेत की सही रिपोर्ट पहुंचे ताकि बाद में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मौके पर कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, तहसीलदार नवजोत कौर, गिरदावर ओम प्रकाश तथा उमेद सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed