फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cheating of lakhs in the name of getting job in court, case registered

कोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर की लाखों की ठगी, मामला दर्ज।

Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cheating of lakhs in the name of getting job in court, case registered
नारनौल। कोर्ट में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये ऐंठने के मामले में शहर थाना पुलिस ने गांव ढाणी किरारोद के दूलीचंद की शिकायत पर शशीकांत नामक एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढाणी किरारोद निवासी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके बेटे को कोर्ट में नौकरी लगवाने के लिए शशीकांत ने पचास हजार रुपये लिए थे। इसके बाद शशीकांत ने कहा कि उसके लड़के का प्रमोशन हो गया उसे क्लर्क बना दिया है। इसके पैसे अलग से दो लाख रुपये ले लिये।
विज्ञापन

शशीकांत उसके लड़के को गुड़गांव एक कार्यालय में लेकर गया और कहा उसके लड़के का इंटरव्यू 24 जून 2019 को है। बाद में मेडिकल के लिए 26 जून 2019 को रेवाड़ी सरकारी अस्पताल ले गया वहां मेडिकल करवाया। जब उससे ज्वाइनिंग लैटर के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ज्वाइनिंग हो जाएगी। मगर उसे संतुष्टी नहीं हुई तो शशीकांत रजिस्टर सर्विस बुक उसके घर लाया और उसे दिखाई। पीड़ित ने बताया कि उसने पैसा ब्याज पर लेकर शशीकांत को दिए थे। शशीकांत खुद को नारनौल कोर्ट में तैनात बताता है, लेकिन जब उसने अपने स्तर पर पता किया तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। इस पर पीड़ित ने शहर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने संबंधित ढाणी किरारोद के व्यक्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। -कृपाल सिंह, प्रभारी शहर थाना नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed