फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cheated of Rs 25 lakh on the pretext of job, case filed against two on the complaint of the victim

नौकरी का झांसा देकर की 25 लाख रुपये की ठगी, पीड़ित की शिकायत पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 25 lakh on the pretext of job, case filed against two on the complaint of the victim
महेंद्रगढ़। नौकरी का झांसा देकर युवक से 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। गांव बचीनी निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव नांगल हरनाथ निवासी परिक्षित व रमेश ने उसके दोहते को नौकरी लगवाने के नाम पर अपने खातों व विभिन्न प्रकार से 25 लाख रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी रमेश के कहने पर वह नांगल हरनाथ उसके घर गया और वहां पर दूसरे आरोपी परिक्षित को भी बुलाया गया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को उसके दोहते को नौकरी लगवाने की बात कही तथा 25 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग माध्यम से आरोपी द्वारा बताए गए खाते में कुल 25 लाख रुपये की राशि भेजी। पीड़ित ने पुलिस को बताया की जब उसने आरोपियों से पैसे वापस देने की बात कही तो उन्होंने पैसे देने से मना करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed