फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charan Paduka procession taken out for consecration of life in Ayodhya

Mahendragarh-Narnaul News: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली चरण पादुका शोभायात्रा

Sun, 21 Jan 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 21 Jan 2024 11:41 PM IST
सार

चरण पादुका निशान शोभायात्रा गुरुजी सांवरमल गोयल के सानिध्य में आयोजित की गई।

विज्ञापन
Charan Paduka procession taken out for consecration of life in Ayodhya
चरण पादुका निशान शोभायात्रा निकाली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर शहर में रविवार को अनेक राम भक्तों ने श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ के साथ भव्य चरण पादुका और निशान शोभायात्रा निकाली। 

विज्ञापन


सर्वप्रथम हुडा सेक्टर के चमत्कारी बालाजी मंदिर में मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने यात्रा संयोजक मुख्य यजमान अजय गुप्ता व उनकी पत्नी ममता गुप्ता को सपरिवार पूजन करवाया गया। इसके बाद भगवान राम की चरण पदुका का यजमान के रूप में विजय गुप्ता, अशोक अग्रवाल, मनोज गोयल, नितिन कांटीवाले, अमित संघी, नरेश मित्तल, नरेंद्र यादव, सुरेश अग्रवाल, महाबीर गर्ग, अनिल एडवोकेट, कृष्ण डाबला वाले तथा ज्ञानप्रकाश गुप्ता से पवित्र स्नान करवा कर पूजन करवा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी भक्तों ने हाथों में निशान लेकर व चरण पादुका को सर पर रख कर हुडा के चमत्कारी बालाजी मंदिर से यात्रा शुरू की। चरण पादुका यात्रा को सहेंद्र यादव व कमलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा हुडा सेक्टर से महाबीर चौक व सिंघाना रोड होते हुए खालड़ा वाले बालाजी मंदिर में जाकर संपन्न हुई।

खालड़ा वाले हनुमान मंदिर में आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। चरण पादुका शोभायात्रा का शहर में अनेक स्थान पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस मौके गुरुजी सांवरमल गोयल ने कहा कि अनेक वर्षों के बाद देश में खुशी है और दीपावली मनाई जा रही है क्योंकि सभी के आराध्य भगवान राम अयोध्या में विराजमान हो रहे है।

वहीं आचार्य क्रांति निर्मल ने कहा कि यह चरण पादुका यात्रा इसलिए निकाली गई क्योंकि वास्तव में अब भगवान राम का राज्य अभिषेक अयोध्या में हो रहा है और यह चरण पादुका उन्हें पहनाने का सही समय आ गया। चारण पादुका निशान शोभायात्रा शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के लोग हाथों में निशान लेकर व जय श्रीराम के जयकारों के साथ झूमते हुए चल रहे थे।

सुबह निकाली निकाली रामधुन प्रभातफेरी
श्रीराम भक्त मंडल की ओर से मंडल की ओर से अयोध्या में भाग राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम धुन प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभातफेरी शहर की फौजदार कालोनी से शुरू होकर महाबीर मार्ग स्थित राम भवन में जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सभी भक्त भगवान राम के जयकारे लगाते हुए व नाचते हुए राम भवन तक पहुंचे। जहां पंडित योगेश शर्मा ने आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया।


विहिप, आरएसएस व भाजपा ने निकाली हिंदू जागरण यात्रा
रविवार को शहर में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा नेताओं द्वारा हिंदू जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के विभाग अध्यक्ष विशाल सैनी के नेतृत्व में मोड़ावाला मंदिर से शुरू हुई है, यह यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मोड़ावाला मंदिर परिसर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा के जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, भाजपा महिला अध्यक्ष भारती सैनी, आरएसएस के संचालक कैप्टन हंसराज, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जेपी सैनी, नप के उपप्रधान संजीव यादव, संजय सैनी, सरोज बाला शर्मा, शिव कुमार मेहता सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

हिंदू जागरण यात्रा जैसे-जैसे शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही थी तो अनेक भाजपा नेता, शहर के गणमान्य लोगों एवं राम भक्त विश्व हिंदू, आरएसएस, बीजेपी के वर्तमान पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। यात्रा को संबोधित करते हुए विहिप के विभाग अध्यक्ष विशाल सैनी ने कहा कि यह सनातनियों के लिए बड़े गौरव की बात है कि 500 साल के बाद अयोध्या में राम लला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होने जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी को सभी अपने घरों, मंदिरों और अपने प्रतिष्ठानों को सजाकर एक उत्सव के रूप में दीपावली की तरह इस दिन को मनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed