फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Change in weather affects health, OPD crossed 400

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम में बदलाव से सेहत पर असर, 400 पार पहुंची ओपीडी

Sat, 16 Nov 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Change in weather affects health, OPD crossed 400
फोटो संख्या:60- ​नागरिक  अस्पताल  महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के  बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम में बदलाव के कारण नागरिक अस्पताल में खांसी के मरीज अधिक आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से दोपहर को हल्की गर्मी, रात और सुबह हो रही हल्की ठंड। इससे विशेषकर छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। अब ठंड का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। एक सप्ताह में करीब तीन हजार ओपीडी दर्ज की गई। वहीं प्रतिदिन औसतन ओपीडी का आंकड़ा 400 के पार हो चुका है। ठंड से पीड़ित करीब 240 मरीज अस्पताल में पहुंच रहे है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन होने के कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन लग जाती है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सात दिनों में करीब तीन हजार ओपीडी दर्ज की गई। जुकाम, बुखार और हड्डी संबंधित रोगियों की भी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन



इस मौसम में ठंडा पानी पीने से बचें, ज्यादा गर्म पानी से स्नान से बचें। पौष्टिक भोजन करें। जहां तक संभव हो हल्के गर्म या गुनगुने पानी का प्रयोग करना अधिक लाभदायक है। छोटे बच्चों को मौसम के प्रभाव से बचाएं। रात में पंखे का उपयोग न करें। इससे छोटे बच्चों को ठंड लगने की अधिक संभावना रहती है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अस्पताल में जांच करवाएं।- डॉ. अभिषेक सैनी, आरएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed