{"_id":"68fe75d9c4f5064d7a00e361","slug":"chances-of-drizzle-in-the-next-24-hours-narnol-news-c-196-1-nnl1004-131497-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अगले 24 घंटे में बूंदाबांदी के आसार
Mon, 27 Oct 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। इन दिनों दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानियों ने अगले 24 घंटे के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अरब सागर की खाड़ी में एक डिप्रेशन और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र ( लो प्रेशर एरिया) बना हुआ है जिसे सोमवार से डिप डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना बन रही है।
उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 अक्तूबर को सक्रिय होने की संभावना है। सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव पश्चिमी मध्य और पूर्वी भारत में जबरदस्त बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली केवल मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान संपूर्ण इलाके में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
हालांकि इस मौसम प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली में विशेषकर दक्षिणी जिलों में 27-28 अक्तूबर के दौरान आंशिक रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा। नारनौल और महेंद्रगढ़ में क्रमशः अधिकतम 31.6 व न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31.4 व न्यूनतम 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 62 दर्ज किया गया।